1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. डेटसन को भारत में अभी तक मिली मामूली सफलता, अब कंपनी को रेडी-गो से है काफी उम्‍मीद

डेटसन को भारत में अभी तक मिली मामूली सफलता, अब कंपनी को रेडी-गो से है काफी उम्‍मीद

निसान को भरोसा है कि जिस तरह उसकी गठजोड़ भागीदार रेनो कि क्विड ने भारत में सफलता हासिल की है, वही सफलता उसके रेडी-गो मॉडल को मिलेगी।

निसान डेटसन को भारत में अभी तक मिली मामूली सफलता, अब कंपनी को रेडी-गो से है काफी उम्‍मीद- India TV Hindi
निसान डेटसन को भारत में अभी तक मिली मामूली सफलता, अब कंपनी को रेडी-गो से है काफी उम्‍मीद

टोक्‍यो/नई दिल्‍ली। जापान की ऑटो कंपनी निसान को अपने आगामी डेटसन मॉडल रेडी-गो से काफी उम्मीदें हैं। निसान को भरोसा है कि जिस तरह उसकी गठजोड़ भागीदार रेनो कि क्विड ने भारत में सफलता हासिल की है, वही सफलता उसके रेडी-गो मॉडल को मिलेगी।

कंपनी करीब तीन दशक बाद 2014 में डेटसन को भारत में वापस लाई थी। इस ब्रांड के तहत वह पहले ही दो मॉडल पेश कर चुकी है। लेकिन इन्‍हें मामूली सफलता ही मिली है। तीसरा मॉडल रेडी-गो है, जिसकी कीमत ढाई से साढ़े तीन लाख है। यह कार भारतीय बाजार में जून में उतरेगी।

निसान के मुख्य कार्यकारी एवं अध्यक्ष कार्लोस घोष ने कहा, हमने डेटसन को दो साल पहले पेश किया था। यह लंबा अरसा नहीं है। साफतौर पर मैं कहूंगा कि डेटसन इंडोनेशिया में काफी सफल है, लेकिन भारत में इसे कम सफलता मिली है। उन्‍होंने भरोसा जताया कि डेटसन ब्रांड रफ्तार पकड़ेगा।

घोष के मुताबिक रेडी-गो, जो गठजोड़ के सीएमएफए प्लेटफॉर्म पर है, को पेश किए जाने के साथ और विशेषरूप से रेनो की क्विड में भारी सफलता के मद्देनजर, जो इसी प्लेटफॉर्म पर है, हम उम्मीद करते हैं कि हम भारत में डेटसन के लिए बिल्कुल अलग स्थिति देखेंगे। उन्‍होंने कहा कि हम भारत में रेडी-गो पेश करने को लेकर काफी इच्छुक हैं। हम इस ब्रांड की क्षमता देखना चाहते हैं। निसान की रेडी-गो कार मारुति सुजुकी की अल्‍टो और हुंडई की इयॉन को टक्कर देगी। इन कारों का दिल्ली शोरूम दाम 2.5 से 4.42 लाख रुपए है।

Latest Business News