नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के देना बैंक ने 25 लाख रुपए तक की जमा राशि वाले बचत खातों पर ब्याज दर में 0.50 फीसदी की कटौती की है। इन बचत खातों पर अब 3.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। बैंक ने एक बयान जारी कर बताया कि 25 लाख रुपए से अधिक की जमा राशि वाले बचत खातों पर ब्याज दर हालांकि चार प्रतिशत की दर से मिलता रहेगा। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक द्वारा बचत खातों पर ब्याज दर में कटौती करने के बाद कई बैंक इस तरह का कदम उठा चुके हैं और अब देना बैंक भी उनमें शामिल हो गया है।
यह भी पढ़ें : SBI जल्द ही ब्लॉक कर सकता है आपका पुराना ATM कार्ड, जारी किए जा रहे हैं EVM चिप वाले नए डेबिट कार्ड
देना बैंक के अलावा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने भी ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया है, सेंट्रल बैंक अब बचत खाते में 50 लाख रुपए तक जमा रकम पर 3.5 फीसदी सालाना की दर से ब्याज चुकाएगा, घटी हुई दरें आज से लागू हो गई हैं, 50 लाख रुपए से ऊपर की रकम पर पहले की तरह 4 फीसदी सालाना की दर से ब्याज मिलता रहेगा।
यह भी पढ़ें : SBI, ICICI बैंक के बाद अब बैंक ऑफ इंडिया भी कर रहा है बचत खातों की दर में कटौती पर विचार
बचत खातों पर ब्याज दर कम करने वाले बैंकों में एचडीएफसी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक, यस बैंक और कर्नाटका बैंक शामिल हो चुके हैं। आज ही बैंक ऑफ इंडिया ने भी कहा है कि वह बचत खातों की दरों में कटौती करने पर विचार कर रहा है। बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक आरएस शंकरनारायणन ने कहा कि बचत खातों की दर तथा जमा राशि की ब्याज दर में कटौती पर विचार किया जा रहा है। बचत खाते की दर हो सकता है तुरंत कम न की जाए लेकिन इस पर विचार किया जा रहा है।
Latest Business News