वीडियोकॉन डी2एच के डिश टीवी में विलय होने का रास्ता साफ, शेयरधारकों से मिली मंजूरी
वीडियोकॉन डी2एच के डिश टीवी में विलय होने का रास्ता साफ, शेयरधारकों से मिली मंजूरी
Dharmender Chaudhary
Published : May 16, 2017 05:24 pm IST, Updated : May 16, 2017 05:24 pm IST
डिश टीवी इंडिया को वीडियोकॉन डी2एच को डिश टीवी में प्रस्तावित विलय के लिए अपने शेयरधारकों से स्वीकृति मिल गई है। शेयरधारकों को नए शेयर जारी किए जाएंगे।
वीडियोकॉन डी2एच के डिश टीवी में विलय होने का रास्ता साफ, शेयरधारकों से मिली मंजूरी
कंपनी को समझौते की प्रस्तावित योजना के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसई) और बीएसई लिमिटेड (बीएसई) द्वारा पहले ही अनुमोदन प्राप्त हो चुका है। कॉम्पीटिशन कमिशन ऑफ इंडिया (सीसीआइ) ने भी वीडियोकॉन डी2एच को डिश टीवी में मिलाए जाने की स्वीकृति दे दी है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि फिलहाल यह प्रस्तावित समझौता अन्य आवश्यक अनुमोदनों के अधीन है।