A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी की कीमत 20,000 रुपए, लगा है सोने का सामान

दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी की कीमत 20,000 रुपए, लगा है सोने का सामान

आपके क्या कभी 20 हजार रुपए की बिरयानी खाई है। अगर नही खाई तो हम आपको बताते है इतनी महंगी बिरयनी के बारे में। दरअसल दुबई में एक भारतीय रेस्तरां ने हाल ही में 20 हजार रुपए की बिरयानी थाली पेश की है।

दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी की कीमत 20,000 रुपए, लगा है सोने का सामान- India TV Hindi
Image Source : BOMBAY BOROUGH INSTAGRAM दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी की कीमत 20,000 रुपए, लगा है सोने का सामान

दुबई: आपके क्या कभी 20 हजार रुपए की बिरयानी खाई है। अगर नही खाई तो हम आपको बताते है इतनी महंगी बिरयनी के बारे में। दरअसल दुबई में एक भारतीय रेस्तरां ने हाल ही में 20 हजार रुपए की बिरयानी थाली पेश की है। अपने बेहतरीन व्यंजनों के लिए जाने वाले 'बॉम्बे बोरो' रेस्तरां ने इसे अपनी 'डिश ऑफ द सीजन' करार दिया है। थाली को ग्रेवी, सब्जियों और मीट के कई विकल्पों के साथ तीन प्रकार के चावलों के साथ परोसा जाता है। यह थाली 23 कैरेट सोने में सजाई जाती हैं। रेस्तरां ने इस शानदार थाली की एक तस्वीर साझा की और लिखा, "डिश ऑफ द सीजन आ गई है! दुबई की सबसे महंगी बिरयानी, रॉयल गोल्ड बिरयानी।"

रेस्तरां ने पोस्ट में कहा कि, "इस प्लेट में गोल्ड लीफ कबाब होते हैं- कश्मीरी मेमने के कबाब, पुरानी दिल्ली के मेमने के चॉप्स, राजपूत चिकन के कबाब, मुगलई कोफ्ता और मलाई चिकन की भुजिया हमारे उत्तम सॉस, करी, और रायता केसर के साथ परोसी जाती है। यह रॉयल्टी का अनुभव करने के लिए शानदार हो सकता है। यह बिरयानी एक थाल में परोसी जाती है और इस बिरयानी डिश को 23 कैरेट खाद्य सोने के साथ गार्निश किया जाता है।" यदि आप दुबई जाने की योजना बना रहे है तो आप इस महंगी बिरयनी का रॉयल्टी के साथ अनुभव कर सकते है। इस रेस्तरां में हाल ही में बॉलीवुड स्टार संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्याता ने भी दौरा किया था। इस डिश को तैयार करने में 45 मिनट का समय लगता है।

Latest Business News