A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. विदेशी पूंजी भंडार 54.7 करोड़ डॉलर घटा, 378.76 अरब डॉलर के स्‍तर पर आया

विदेशी पूंजी भंडार 54.7 करोड़ डॉलर घटा, 378.76 अरब डॉलर के स्‍तर पर आया

देश का विदेशी पूंजी भंडार दो जून को समाप्त सप्ताह में 54.7 करोड़ डॉलर घटकर 378.76 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 24,453.4 अरब रुपए के बराबर है।

विदेशी पूंजी भंडार 54.7 करोड़ डॉलर घटा, 378.76 अरब डॉलर के स्‍तर पर आया- India TV Hindi
विदेशी पूंजी भंडार 54.7 करोड़ डॉलर घटा, 378.76 अरब डॉलर के स्‍तर पर आया

मुंबई। देश का विदेशी पूंजी भंडार दो जून को समाप्त सप्ताह में 54.7 करोड़ डॉलर घटकर 378.76 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 24,453.4 अरब रुपए के बराबर है।

आलोच्य अवधि में देश का स्वर्ण भंडार बिना किसी बदलाव के 20.43 अरब डॉलर रहा, जो 1,312.5 अरब रुपए के बराबर है। इस दौरान अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष में देश के विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 31 लाख डॉलर बढ़कर 1.47 अरब डॉलर हो गया, जो 95.1 अरब रुपए के बराबर है। अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश के मौजूदा भंडार का मूल्य 49 लाख डॉलर बढ़कर 2.31 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 149.2 अरब रुपए के बराबर है।

Latest Business News