फ्रांस की दिग्गज एनर्जी टोटल कंपनी अडाणी गैस की 37.4 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी
फ्रांस की दिग्गज एनर्जी टोटल कंपनी अडाणी गैस की 37.4 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी
India TV Business Desk
Published : Oct 14, 2019 10:11 am IST, Updated : Oct 14, 2019 10:20 am IST
फ्रांस की दिग्गज एनर्जी कंपनी टोटल ने सोमवार को गौतम अडानी के नेतृत्व वाली अडानी गैस में 37.4 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण की घोषणा की।
French energy giant Total to buy 37.4 per cent stake in Adani Gas
नई दिल्ली। फ्रांस की दिग्गज ऊर्जा कम्पनी 'टोटल' ने गौतम अडानी के नेतृत्व वाली अडाणी गैस की 37.4 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की आज सोमवार को घोषणा की। गैस विपणन एवं वितरण कम्पनी ने हालांकि सौदे के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी। दोनों कम्पनियों के प्राकृतिक गैस के आयात और खुदरा बिक्री के लिए 50:50 के संयुक्त उद्यम की घोषणा करने के करीब एक वर्ष बाद यह ऐलान किया गया है।