1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. गोदरेज कंज्यूमर भारत और इंडोनेशिया में पेश करेगी नए उत्पाद, साबुन और हेयर कलर होंगे लॉन्च

गोदरेज कंज्यूमर भारत और इंडोनेशिया में पेश करेगी नए उत्पाद, साबुन और हेयर कलर होंगे लॉन्च

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्टस लिमिटेड जीसीपीएल की मौजूदा वित्त वर्ष में भारत व इंडोनेशिया में अपने पर्सनल केयर पोर्टफोलियो को मजबूत बनाने की योजना है।

गोदरेज कंज्यूमर भारत और इंडोनेशिया में पेश करेगी नए उत्पाद, साबुन और हेयर कलर होंगे लॉन्च- India TV Hindi
गोदरेज कंज्यूमर भारत और इंडोनेशिया में पेश करेगी नए उत्पाद, साबुन और हेयर कलर होंगे लॉन्च

जीसीपीएल के प्रबंध निदेशक व सीईओ विवेक गंभीर ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी अपने मौजूदा ब्रांड पोर्टफोलियो के तहत ही नए उत्पाद पेश करेगी। उन्होंने कहा,इस साल हमारी भारत में तीन चार उत्पाद पेश करने की योजना है। इतने ही पेशकश इंडोनेशिया में की जाएगी। उन्होंने कहा कि साबुन व हेयर कलर खंड में उक्त नई पेशकश इसी साल बाद में की जाएगी।

Latest Business News