नई दिल्ली। बंद हो चुके पुराने 500 रुपए के नोटों का उपयोग करने के लिए सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। अब 15 दिसंबर तक सरकारी अस्पतालों, मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप, बिजली-पानी बिल, ट्रेन, हवाई जहाज और मेट्रो टिकट, रेलवे कैटरिंग और स्मारकों के टिकट, दूध केंद्र, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, शवदाह गृह और कब्रिस्तान, स्थानीय निकायों के पेंडिंग बिल या टैक्स, कोर्ट फीस और सहकारी स्टोर पर बंद हो चुके 500 रुपए के पुराने नोट चला सकते हैं।
25 तारीख से नहीं चलेंगे 1000 रुपए के नोट
- 1000 रुपए के पुरानेे नोट 24 नवंबर की आधी रात से चलनेे बंद हो गए हैं।
- इन्हें केवल बैंकों और पोस्ट ऑफिस के अकाउंट में जमा करवाया जा सकता है।
- पुराने नोटों के इस्तेमाल के लिए मिली छूट की किसी भी श्रेणी में 1000 का नोट अब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सरकार ने छात्रों को नोटबंदी के दौर में दी राहत
- केंद्र सरकार ने नोटबंदी के इस दौर में छात्रों को बड़ी राहत दी है।
- छात्र फीस के तौर पर सरकारी कॉलेजों और स्कूल की फीस का भुगतान पुराने 500 के नोट से कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें : नोटबंदी के बाद जन धन खातों में जमा हुआ 21,000 करोड़ रुपए
अब बैंकों में भी नोट नहीं होंगे एक्सचेंज
- सरकार ने स्पष्ट किया है कि 24 नवंबर के बाद से बैंकों में अब पुराने नोट एक्सचेंज नहीं किए जा सकेंगे।
- अभी तक कोई भी व्यक्ति किसी भी बैंक में जाकर 4,500 रुपए तक के पुराने नोट बदलवा सकता था।
- जिन लोगों के बैंक अकाउंट नहीं है उन्हें नए खाते खुलवाने को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने एक्सचेंज पर रोक लगाई है।
यहां भी मिली सुविधा
- विदेशी नागरिक हर हफ्ते 5,000 रुपए तक की राशि एक्सचेंज करवा सकेंगे।
- प्रीपेड मोबाइल के टॉप अप के लिए भी 500 का पुराना नोट इस्तेमाल किया जा सकता है।
- टोल प्लाजा पर 3 दिसंबर से 15 दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे 500 के पुराने नोट।
तस्वीरों में देखिए इन छोटी जगहों पर भी हो रहा है Paytm का इस्तेमाल
Paytm
IndiaTV Paisa
IndiaTV Paisa
IndiaTV Paisa
IndiaTV Paisa
ये सुविधाएं जारी रहेंगी
- पेट्रोल पंप पर लगे एसबीआई के पीओएस मशीनों से हर दिन 2000 रुपए मिलते रहेंगे।
- बिग बाजार में डेबिट कार्ड से हर दिन 2000 रुपए मिलते रहेंगे।
- किसान 500 रुपए के पुराने नोटों से बीज अब भी खरीद सकेंगे।
- शादी के लिए 2.5 लाख रुपए निकाल पाने की सुविधा बनी रहेगी।
- एयरपोर्ट्स पर पार्किंग चार्ज से छूट 28 नवंबर तक बनी रहेगी।
डाकघर के बचत खातों में जमा करा सकेंगे 500 और 1000 के पुराने नोट
- वित्त मंत्रालय ने कहा है कि बंद किए जा चुके 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों को डाकघर के बचत खातों में जमा कराया जा सकता है।
- मंत्रालय ने मंगलवार को कहा था कि पुराने 500 रुपए और 1000 रुपए के नोटों का इस्तेमाल लघु बचत योजनाओं में जमा करने के लिए नहीं किया जा सकता है।
Latest Business News