सरकार ने बढ़ाया चीनी पर आयात शुल्क, घरेलू उद्योगों के हित के लिए 40 से बढ़ाकर किया 50 प्रतिशत
सरकार ने बढ़ाया चीनी पर आयात शुल्क, घरेलू उद्योगों के हित के लिए 40 से बढ़ाकर किया 50 प्रतिशत
Sachin Chaturvedi
Published : Jul 10, 2017 07:26 pm IST, Updated : Jul 10, 2017 07:26 pm IST
सरकार ने चीनी के सस्ते आयात को रोकने के लिए चीनी के आयात शुल्क को 40 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। भारत चीनी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
सरकार ने बढ़ाया चीनी पर आयात शुल्क, घरेलू उद्योगों के हित के लिए 40 से बढ़ाकर किया 50 प्रतिशत
घरेलू आपूर्ति को बढ़ाने के लिए सरकार ने इस वर्ष अप्रैल में शून्य शुल्क पर पांच लाख टन कच्ची चीनी का आयात करने की अनुमति दी थी। चीनी की वार्षिक मांग 2.4 से 2.5 करोड़ टन है। हालांकि, सरकार आगे कोई और आयात करने के पक्ष में नहीं है क्योंकि इससे घरेलू कीमतों पर दवाब बढ़ेगा और चीनी मिलों की भुगतान करने की क्षमता प्रभावित होगी जिसके कारण किसानों के गन्ना के बकाये बढ़ेंगे।