Story Highlightsदिवाली से पहले कम हो सकते हैं CNG और PNG के दामसरकार आज कर सकती है नेचुरल गैस कीमतों में कटौती का ऐलान2015 से अब तक 4 बार नेचुरल गैस की कीमतों में कमी आ चुकी है।अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमतें गिरने के चलते सरकार लेगी फैसला।नई दिल्ली। सरकार आज नेचुरल गैस की कीमतों में 18 फीसदी की कटौती का ऐलान कर सकती है। इससे सीएनजी और पीएनजी के दाम घटने की संभावना बढ़ गई है। नेचुरल गैस के दाम 3.05 डॉलर प्रति दस लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमएमबीटीयू) से घटकर 2.5 डॉलर एमएमबीटीयू पर आ गई है। नई कीमतें एक सितंबर 2016 से मार्च 2017 तक लागू रहेंगी। सरकार द्वारा अक्टूबर 2014 में तय फार्मूले के मुताबिक गैस के दाम में हर छह महीने में संशोधन होगा और इस लिहाज से अगला बदलाव एक अप्रैल को होना है। आपको बता दें अप्रैल 2015 से अब तक 4 बार नेचुरल गैस की कीमतों में कमी आ चुकी है।ये भी पढ़े: दिल्ली-NCR में CNG की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, 30 पैसे प्रति किलोग्राम की हुई वृद्धिसीएनजी और पीएनजी हो सकती हैं सस्तीअंतरर्राष्ट्रीय बाजारों में नेचुरल गैस सस्ती होने के चलते घरेलू बाजार में भी सीएनजी और पीएनजी सस्ती हो सकती है। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में शुक्रवार देर रात तक कटौती ऐलान किया जा सकता है।18 फीसदी तक घट सकते हैं गैस के दामइस फार्मूले के मुताबिक एक अक्टूबर 2016 से 31 मार्च 2017 छमाही के लिए औसत बेंचमार्क दाम के आधार पर गैस का मूल्य 2.50 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू होगा।इसका मौजूदा मूल्य 3.05 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू है।अंतरर्राष्ट्रीय बाजारों में नेचुरल गैस सस्ती होने के चलते घरेलू बाजार में भी दाम घटने की संभावना जताई जा रही है।क्या है एनडीए सरकार का फार्मूला?अगर सूत्रों की मानें तो पेट्रोलियम मंत्रालय शुक्रवार को संशोधित दाम की घोषणा कर सकती है।एक अक्टूबर 2016 से नेचुरल गैस का दाम कम होकर 2.5 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू होगा। यह दाम 31 मार्च 2017 तक लागू होंगे।फार्मूले के मुताबिक दाम प्रत्येक छमाही आधार पर तय किये जायेंगे।दाम की गणना दुनिया के प्रमुख गैस उत्पादक देश अमेरिका, कनाडा और रूस के औसत दाम के आधार पर की जाए।जिस छमाही के लिये दाम तय किया जायेगा उससे इन देशों के तीन माह पहले एक साल के औसत मूल्य के आधार पर गैस का दाम तय किया जायेगा।