A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सामान खरीदने के बाद रसीद संभालने का झंझट नहीं

सामान खरीदने के बाद रसीद संभालने का झंझट नहीं

अब गारंटी या वारंटी के लिए आपको कार्ड संभाल कर रखने की जरूरत नहीं होगी। इससे निजात देने के लिए सरकार जल्द ही ई-वारंटी सर्विस शुरू करने की तैयारी में है।

Digital India: गारंटी और वारंटी कार्ड संभाल कर रखने का झंझट खत्म, जल्द शुरू होगी ई-वारंटी सर्विस- India TV Hindi
Digital India: गारंटी और वारंटी कार्ड संभाल कर रखने का झंझट खत्म, जल्द शुरू होगी ई-वारंटी सर्विस

नई दिल्ली। अब गारंटी और वारंटी के लिए आपको रसीद या कार्ड संभाल कर रखने की जरूरत नहीं होगी। इससे निजात देने के लिए सरकार जल्द ही ई-वारंटी सर्विस शुरू करने की तैयारी में है। सर्विस शुरू होने के बाद सामान बनाने वाली कंपनी अपने पास ही सारा रिकॉर्ड रखेगी। फिर जब चाहें आप सामान बदल सकेंगे या शिकायत करने पहुंच सकेंगे।

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के कार्यक्रम में केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि ‘ई वारंटी’ के बाद गारंटी से संबंधित जानकारी संभालकर रखना निर्माता की जिम्मेदारी होगी। उपभोक्ता को सिर्फ तय अवधि में शिकायत करनी है। अमेरिका सहित कई दूसरे देशों में यह व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार संसद में लंबित उपभोक्ता संरक्षण विधेयक में भी बदलाव करेगी। ‘ई-वारंटी’ के तहत सभी जानकारियां कंप्यूटर में सुरक्षित रखी जाएंगी। पासवान ने कहा कि ‘ई-वारंटी’ का फायदा यह भी है कि उपभोक्ता किसी भी शहर में गारंटी या वारंटी का लाभ उठा सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने एंटीबायोटिक दवाओं के दुष्प्रभाव को देखते हुए इससे तैयार खाद्य पदार्थों के बहिष्कार की अपील की है। पासवान ने जंक फूड के सेहत पर असर के संबंध में कहा, जंक फूड पर दर्ज होना चाहिए कि यह सेहत के लिए लाभकारी है या हानिकारक।

Latest Business News