A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अपनी फिल्मों से करोड़ों रुपए कमा चुका है गुरमीत राम रहीम, अबतक आ चुकी हैं 5 फिल्में

अपनी फिल्मों से करोड़ों रुपए कमा चुका है गुरमीत राम रहीम, अबतक आ चुकी हैं 5 फिल्में

बलात्‍कार के आरोप में दोषी सिद्ध होने वाला डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फिल्म बनाने का शौक रहा है और अबतक कुल 5 फिल्में बना चुका है।

अपनी फिल्मों से अबतक करोड़ों रुपए कमा चुका है गुरमीत राम रहीम, अबतक आ चुकी हैं 5 फिल्में- India TV Hindi
अपनी फिल्मों से अबतक करोड़ों रुपए कमा चुका है गुरमीत राम रहीम, अबतक आ चुकी हैं 5 फिल्में

विकीपीडिया के मुताबिक गुरमीत राम रहीम ने सबसे पहले 2015 में द मैसेंजर नाम की फिल्म बनाई थी, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर आंकड़े जारी करने वाली कुछ संस्थाओं ने कहा था कि इस फिल्म ने कुल 16.65 करोड़ रुपए की कमाई की है जबकि फिल्म के प्रोड्यूसर का दावा था कि फिल्म ने 126 करोड़ रुपए की कमाई की है। 2015 मे ही राम रहीम ने द मैसेंजर का दूसरा वर्जन द मैसेंजर-2 फिल्म रिजीज की, बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक द मैसेंजर-2 ने कुल 12 करोड़ रुपए की कमाई की जबकि फिल्म के प्रोड्यूसर का कहना था कि 453 करोड़ रुपए की कमाई हुई है।

2016 में गुरमीत राम रहीम की एमएसजी द वारियर लायर हर्ट नाम से तीसरी फिल्म आई। इस फिल्म को लेकर भी कई बड़े दावे हुए लेकिन बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक इस फिल्म ने कुल 13,24,25,000 रुपए की कमाई की है। इस फिल्म के बाद 2017 की शुरुआत में हिंद का नापाक को जवाब नाम से चौथी और जट्टू इंजिनीयर नाम से पांचवी फिल्म रिलीज हुई है।

गुरमीत राम रहीम अपनी फिल्मों में गाने भी खुद गाता और लिखता रहा है, इसके अलावा राम रहीम ने गाने की कई एलबम भी निकाली हैं। 2014 में हाइवे लव चार्जर नाम की एलबम काफी फेमस हुई थी। इस एलबम में गाना था आइएम द लव चार्जर, जिसे राम रहीम ने खुद गाया था। विकीपीडिया के मुताबिक पहले 3 दिन में ही इस एलबम की 30 लाख कॉपियां बिक चुकी थी।

Latest Business News