नई दिल्ली। पिछले हफ्ते रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से पॉलिसी दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के बाद बैंकों ने ब्याज दरें बदलना शुरू कर दिया। देश के सबसे बड़े बैंक HDFC बैंक ने मध्यम अवधि के लिए किए जाने वाले फिक्स डिपॉजिट (FD) की दरों में बढ़ोतरी की है। छोटी अवधि के लिए दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। HDFC बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 6 अगस्त यानि आज से दरों में हुआ बदलाव लागू हो गया है।
HDFC बैंक में 1 करोड़ से कम FD के लिए ब्याज दर
HDFC बैंक के मुताबिक 6 महीने से लेकर 9 महीने तक के FD पर सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज की दर को सालाना 6.35 प्रतिशत से बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया गया है जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 7.25 प्रतिशत की गई है। इसी तरह 9 महीने से लेकर 1 वर्ष तक के FD पर ब्याज की दर सामान्य नागरिकों के लिए 6.40 प्रतिशत की जगह अब 7 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.9 प्रतिशत की जगह 7.5 प्रतिशत होगी। 1 साल से लेकर 2 वर्ष तक के FD पर ब्याज की दर को सामान्य नागरिकों के लिए 7.25 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.75 प्रतिशत कर दिया गया है। इसी तरह 2 वर्ष से लेकर 5 वर्ष तक की सभी FD अवधियों के लिए ब्याज की दर को सामान्य नागरिकों के लिए 7.10 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.60 प्रतिशत किया गया है।
HDFC Bank rises interest rates on Fix Deposit
HDFC बैंक में RD दरों में भी किया बदलाव
HDFC ने FD के साथ RD दरों में भी बदलाव किया है, 9 महीने की अवधि से लेकर 5 वर्ष अवधि तक के RD पर दरों में बदलाव किया गया है। दरों में हुआ बदलाव इस तरह से है
HDFC Bank rises interest rates on Recurring Deposit