2020 में स्पीड होगी 3 गुना ज्यादा, वीडियो की मांग से देश में बढ़ेगा इंटरनेट का उपयोग
2020 में स्पीड होगी 3 गुना ज्यादा, वीडियो की मांग से देश में बढ़ेगा इंटरनेट का उपयोग
Abhishek Shrivastava
Published : Jun 10, 2016 07:26 am IST, Updated : Jun 10, 2016 10:33 am IST
भारत में आईपी ट्रैफिक 2020 में बढ़कर चार गुना हो जाएगा, वीडियो की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। 2020 में सभी नेटवर्क डिवाइस में से 69% मोबाइल-कनेक्टेड होंगे।
How Internet will Look in 2020: स्पीड होगी 3 गुना ज्यादा, वीडियो की मांग से देश में बढ़ेगा इंटरनेट का उपयोग
Key Highlights
भारत में आईपी ट्रैफिक 2020 में बढ़कर चार गुना हो जाएगा, इसमें वीडियो की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
2020 में सभी नेटवर्क डिवाइस में से 69 फीसदी मोबाइल-कनेक्टेड होंगे।
औसत मोबाइल कनेक्शन स्पीड भी 2015 से 2020 तक तीन गुना बढ़ जाएगी और 2020 में 3 एमबीपीस पर पहुंच जाएगी।
2020 में सभी नेटवर्क डिवाइस में स्मार्टफोन की हिस्सेदारी 37 फीसदी (70.21 करोड़) होगी, जो कि 2015 में 18 फीसदी (23.94 करोड़) थी।