A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दिल्ली NCR में बढ़े CNG के दाम, PNG की कीमतों में भी बढ़त, जानिए नए दाम

दिल्ली NCR में बढ़े CNG के दाम, PNG की कीमतों में भी बढ़त, जानिए नए दाम

दिल्ली एनसीआर में आज सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज आईजीएल ने कीमतों में 90 पैसे प्रति किलो की बढ़त का ऐलान किया है।

<p>महंगी हुई सीएनजी और...- India TV Hindi
Image Source : FILE महंगी हुई सीएनजी और पीएनजी  

नई दिल्ली। पेट्रोल डीजल की कीमतों में तेजी के बीच अब लोगों की जेब पर एक और झटका लगा है। दिल्ली एनसीआर में आज सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज आईजीएल ने कीमतों में 90 पैसे प्रति किलो की बढ़त का ऐलान किया है। जानिये दिल्ली एनसीआर में अब क्या हो गयी हैं नई कीमतें

क्या हैं नई दरें

  • दिल्ली में सीएनजी की नई दर बढ़कर 44.30 रुपये प्रति किलो हो गयी है, जो कि पहले 43.40 प्रति किलो पर थी।
  • दिल्ली में पीएनजी की कीमतें 29.66 रुपये प्रति एससीएम पर हैं।
  • नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की दरें बढ़कर 49.98 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गयीं।
  • पहले नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की दर 49.08 रुपये प्रति किलो पर थी।
  • नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में पीएनजी की कीमतें 29.61 रुपये प्रति एससीएम पर पहुंच गयी हैं।
  • नई दरें आज से लागू हो गयी हैं।

पेट्रोल औऱ डीजल में भी बढ़त
सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल के दाम में 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई। साथ ही डीजल भी 9 पैसे महंगा हो गया। एक दिन पहले ही पेट्रोलियम मंत्रालय धर्मेंद्र प्रधान से लेकर हरदीप सिंह पुरी को दिया गया है। दूसरी तरफ , अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्च तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। बुधवार को कच्चा तेल करीब दो फीसदी टूटा है।

Latest Business News