A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आपके डाकघर में शुरु होने जा रहा है पेमेंट बैंक, 6 महीने में सभी जिला मुख्यालय में शुरू हो जाएगी सेवा

आपके डाकघर में शुरु होने जा रहा है पेमेंट बैंक, 6 महीने में सभी जिला मुख्यालय में शुरू हो जाएगी सेवा

मार्च 2018 तक बैंक देश के हर जिले में होगा और वर्ष 2018 के अंत से पहले देश के सभी 1.55 लाख डाकघर के पास इस सेवा की सुविधा देने वाले उपकरण मौजूद होंगे

आपके डाकघर में शुरु होने जा रहा है पेमेंट बैंक, 6 महीने में सभी जिला मुख्यालय में शुरू हो जाएगी सेवा- India TV Hindi
आपके डाकघर में शुरु होने जा रहा है पेमेंट बैंक, 6 महीने में सभी जिला मुख्यालय में शुरू हो जाएगी सेवा

नई दिल्ली। जल्दी ही आपका नजदीकी डाकघर बैंक की सेवाएं देने वाला है। भारतीय डाक विभाग के पेमेंट बैंक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) की सेवा जल्द शुरू होने वाली है, यह जानकारी IPPB के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए पी सिंह ने दी है। बुधवार को वित्तीय समावेश पर संयुक्त राष्ट्र संघ के एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह जानकारी दी है। ए पी सिंह ने बताया कि भारतीय डाक विभाग का इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक देश के सभी 1.55 लाख डाकघरों पर भुगतान बैंक की सुविधा देगा

ए पी सिंह के मुताबिक वर्ष 2018 के अंत तक उसके सभी तीन लाख कर्मचारी यह सेवा देने लगेंगे जिसके बाद पहुंच के मामले में यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा भुगतान बैंक होगा। उन्होंने कहा कि मार्च 2018 तक हमारा पोस्ट बैंक देश के हर जिले में होगा और वर्ष 2018 के अंत से पहले देश के सभी 1.55 लाख डाकघर, सभी डाकिए और ग्रामीण डाक सेवकों के पास इस सेवा की सुविधा देने वाले उपकरण मौजूद होंगे।

इस साल जनवरी की शुरुआत में निजी क्षेत्र की कंपनी भारती एयरटेल ने एयरटेल पेमेंट बैंक का परिचालन शुरु किया था। इसकी पहुंच देशभर के 2.5 लाख दुकानदारों तक है।

Latest Business News