A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत की GDP वृद्धि दर 2016-17 में घटकर रह सकती है 7.1 प्रतिशत, 2015-16 के लिए संशोधित दर है 8.2%

भारत की GDP वृद्धि दर 2016-17 में घटकर रह सकती है 7.1 प्रतिशत, 2015-16 के लिए संशोधित दर है 8.2%

देश की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर के आरंभिक अनुमानों के अनुरूप केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2016-17 में इसके 7.1 फीसदी रहने का संशोधित अनुमान जारी किया है।

gdp- India TV Hindi
gdp

नई दिल्ली।  देश की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर के आरंभिक अनुमानों के अनुरूप केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2016-17 में इसके 7.1 फीसदी रहने का संशोधित अनुमान जारी किया है।

आम बजट की पूर्व संध्या पर सीएसओ के अगले वित्त वर्ष के लिए जारी राष्ट्रीय आय के पहले संशोधित अनुमानों के मुताबिक पिछले साल की वृद्धि दर वित्त वर्ष 2015-16 की वृद्धि दर 8.2 फीसदी से कम थी।

सकल मूल्य वर्धित (जीवीए) के संदर्भ में, जिसमें सब्सिडी सहित करों को शामिल किया गया है, संशोधित अनुमानों में वित्त वर्ष 2016-17 के लिए 7.1 फीसदी वृद्धि दर का अनुमान लगाया गया है, जबकि वित्त वर्ष 2015-16 के लिए पंजीकृत वास्तविक जीवीए विकास दर 8.1 फीसदी थी।

Latest Business News