नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने आज यानी 13 जनवरी 2020 को लगभग 300 से ज्यादा ट्रेनें रद्द कर दी हैं वहीं दिल्ली आने वाली 15 ट्रेनें आज 2 से 5 घंटे की देरी से आ रही हैं। भारतीय रेलवे के मुताबिक, ज्यादातर ट्रेन लंबी दूरी की हैं। हैदराबाद-नई दिल्ली तेलगांना एक्सप्रेस सबसे ज्यादा देरी से दिल्ली आ रही है, यह ट्रेन पांच घंटे की देरी से पहुंच रही है।
Trains running late position on 13.01.2020
नार्दन रेलवे के सीपीआरओ के मुताबिक, मालदा-नई दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस 2 घंटे, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 3 घंटे, गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस 3 घंटे 30 मिनट, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल 3 घंटे 20 मिनट, रीवा-आनन्द विहार एक्सप्रेस 4 घंटे 15 मिनट, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 3 घंटे 30 मिनट, चेन्नई-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनट, सहरसा-अमृतसर गरीब रथ 2 घंटे 30 मिनट और फैजाबाद दिल्ली फैजाबाद एक्सप्रेस 2 घंटे 15 मिनट की देरी से दिल्ली पहुंच रही हैं।
माघ मेले के दौरान रेल यात्रियों की सुविधा के लिए 14308 बरेली-प्रयागघाट रेलगाड़ी की सेवा दिनांक 10-01-2020 से 31-01-2020 तक तथा 14307 प्रयागघाट-बरेली रेलगाड़ी की सेवा दिनांक 10-01-2020 से 01-02-2020 तक बहाल की जाएगी ।