देश का कर राजस्व दो सालों में 30 लाख करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद, जीएसटी और नोटबंदी से होगी बढ़ोतरी
देश का कर राजस्व दो सालों में 30 लाख करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद, जीएसटी और नोटबंदी से होगी बढ़ोतरी
Dharmender Chaudhary
Published : May 04, 2017 08:37 pm IST, Updated : May 04, 2017 08:37 pm IST
कर राजस्व अगले दो सालों में 30 लाख करोड़ के आंकड़े को छू सकता है। साल 2014 में जब एनडीए की सरकार बनी थी तो कुल कर राजस्व 13 लाख करोड़ रुपए था।
देश का कर राजस्व दो सालों में 30 लाख करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद, जीएसटी और नोटबंदी से होगी बढ़ोतरी
मंत्री ने कहा, “जब हमारी सरकार बनी तो कुल कर राजस्व 13 लाख करोड़ रुपए था। पिछले तीन सालों में यह बढ़कर 20 लाख करोड़ रुपए हो गया। और नोटबंदी और जीएसटी के बाद यह बढ़कर 28 लाख करोड़ से ज्यादा हो जाएगी। यहां तक कि यह 30 लाख करोड़ के आंकड़े को भी छू सकती है।” यह आंकड़े थोड़े आशावादी प्रतीत होते हैं, क्योंकि वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा है कि जीएसटी के पहले वर्ष में कुल राजस्व संग्रह में वृद्धि कम हो सकती है।