A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अमेजन के निदेशक मंडल का हिस्सा बनी इंदिरा नूई, लेखा-परीक्षा समीति की सदस्‍य होंगी

अमेजन के निदेशक मंडल का हिस्सा बनी इंदिरा नूई, लेखा-परीक्षा समीति की सदस्‍य होंगी

भारतीय मूल की नूई ने पिछले साल अक्टूबर में पेप्सिको के सीईओ पद से इस्तीफा दिया था। वह अमेजन के निदेशक मंडल में शामिल होने वाली दूसरी अश्वेत महिला हैं।

indra nooyi- India TV Hindi
Image Source : INDRA NOOYI indra nooyi

वॉशिंगटन। पेप्सिको कंपनी की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) इंदिरा नूई अमेजन के निदेशक मंडल का हिस्सा बन गई हैं। ऑनलाइन खुदरा कारोबार करने वाली अमेरिकी कंपनी अमेजन ने यह जानकारी दी है। 

भारतीय मूल की नूई ने पिछले साल अक्टूबर में पेप्सिको के सीईओ पद से इस्तीफा दिया था। वह अमेजन के निदेशक मंडल में शामिल होने वाली दूसरी अश्वेत महिला हैं। इससे पहले फरवरी की शुरुआत में स्टारबक्स की कार्यकारी रोजलिंड ब्रेवर भी अमेजन के निदेशक मंडल में शामिल हुई थीं। 

कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा है कि हम इस महीने अपने निदेशक मंडल में दो नए सदस्य शामिल कर उत्साहित हैं। रोज ब्रेवर और इंदिरा नूई, आपका स्वागत है। नूई कंपनी की लेखा-परीक्षा समिति की सदस्य होंगी। 

नूई अक्टूबर 2006 से अक्टूबर 2018 तक पेप्सिको की सीईओ रहीं। उन्होंने पेप्सिको में मई 2007 से फरवरी 2019 तक निदेशक मंडल के अध्यक्ष के पद पर भी काम किया। उन्हें 2001 में पेप्सिको के निदेशक मंडल में शामिल किया गया था और मुख्य वित्तीय अधिकारी बनाया गया था। नूई पेप्सिको से 1994 में जुड़ी थीं। 

Latest Business News