A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. औद्योगिक उत्‍पादन में लौटी तेजी, नवंबर में आईआईपी बढ़कर रहा 1.8 प्रतिशत

औद्योगिक उत्‍पादन में लौटी तेजी, नवंबर में आईआईपी बढ़कर रहा 1.8 प्रतिशत

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान आईआईपी की वृद्धि दर 0.6 प्रतिशत रही, 2018-19 की समान अवधि में यह वृद्धि दर 5 प्रतिशत थी।

Industrial production grows 1.8 pc in Nov- India TV Hindi
Industrial production grows 1.8 pc in Nov

नई दिल्‍ली। देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक नवंबर में 1.8 प्रतिशत बढ़ा है। तीन महीने की लगातार गिरावट के बाद पहली बार औद्योगिक उत्‍पादन में वृद्धि दर्ज की गई है। एक साल पहले इसी महीने में इसमें 0.2 प्रतिशत वृद्धि हुई थी। शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक विनिर्माण क्षेत्र में वृद्धि होने से औद्योगिक उत्‍पादन में सकारात्‍मक वृद्धि हुई है।

औद्योगिक उत्‍पादन सूचकांक (आईआईपी) नवंबर, 2018 में 0.2 प्रतिशत था। राष्‍ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर नवंबर, 2019 में 2.7 प्रतिशत रही, जो एक साल पहले के समान माह में 0.7 प्रतिशत रही थी।

 समीक्षाधीन अवधि में बिजली उत्‍पादन नकारात्‍मक 5 प्रतिशत रहा, जिसकी नवंबर 2018 में वृद्धि दर 5.1 प्रतिशत रही थी। खनन क्षेत्र की उत्‍पादन वृद्धि दर घटकर 1.7 प्रतिशत रही, जो एक साल पहले समान माह में 2.7 प्रतिशत था।

चालू वित्‍त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान आईआईपी की वृद्धि दर 0.6 प्रतिशत रही, 2018-19 की समान अवधि में यह वृद्धि दर 5 प्रतिशत थी।

Latest Business News