A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. विशाल सिक्का की सैलरी 969 फीसदी बढ़ी, 2015-16 में मिला 48.73 करोड़ रुपए का पैकेज

विशाल सिक्का की सैलरी 969 फीसदी बढ़ी, 2015-16 में मिला 48.73 करोड़ रुपए का पैकेज

इन्फोसिस के प्रमुख विशाल सिक्का को वित्त वर्ष 2015-16 में 74.5 लाख डॉलर (48.73 करोड़ रुपए) का सैलरी पैकेज मिला है। इसमें 9,06,923 डॉलर मूल वेतन शामिल है।

विशाल सिक्का की सैलरी 969 फीसदी बढ़ी, 2015-16 में मिला 48.73 करोड़ रुपए का पैकेज- India TV Hindi
विशाल सिक्का की सैलरी 969 फीसदी बढ़ी, 2015-16 में मिला 48.73 करोड़ रुपए का पैकेज

नई दिल्ली। इन्फोसिस के प्रमुख विशाल सिक्का को वित्त वर्ष 2015-16 में 74.5 लाख डॉलर (48.73 करोड़ रुपए) का सैलरी पैकेज मिला है। इसमें 9,06,923 डॉलर मूल वेतन, 64.8 लाख डॉलर बोनस और अन्य प्रोत्साहन और 51,198 डॉलर दीर्घावधि के लाभ के रूप में मिले। कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

सिक्का की सैलरी में 969 फीसदी का इजाफा

शायद आपको यकीन ना हो लेकिन सैलरी पैकेज पर नजर डालेंगे तो पता चलेगा कि एक साल में सिक्का की सैलरी 968.64 फीसदी बढ़ी है। वित्त वर्ष 2014-15 में सिक्का को 4.56 करोड़ रुपए का सैलरी पैकेज मिला था। वहीं इस साल 48.73 करोड़ रुपए का पैकेज ऑफर किया गया है। पिछले साल अगस्त को सिक्का को कंपनी के रिवाइवल के लिए लाया गया था। यह रणनीति बेंगलूर की कंपनी के लिए सही साबित हुई।

तस्‍वीरों में देखिए फोर्ब्‍स लिस्‍ट में शामिल भारतीय महिलाएं

Forbs Women

IndiaTV Paisa

IndiaTV Paisa

IndiaTV Paisa

IndiaTV Paisa

IndiaTV Paisa

IndiaTV Paisa

IndiaTV Paisa

IndiaTV Paisa

2 साल के लिए बढ़ा सिक्का का कार्यकाल 

इन्फोसिस के निदेशक मंडल ने इसी साल सिक्का का कार्यकाल दो साल बढ़ाकर मार्च, 2021 तक कर दिया है। बोर्ड ने कहा कि सिक्का के पहल से कंपनी को उद्योग में अपनी अग्रणी स्थिति की ओर बढ़ने में मदद मिली है। संशोधित वेतन ढांचे के अनुसार सिक्का को 10 लाख डॉलर का वार्षिक मूल वेतन और 30 लाख डॉलर वैरिएबल पे के रूप में मिलेंगे। उन्होंने करीब 70 लाख डॉलर के शेयर मिलेंगे। इसमें कहा गया है कि यदि सिक्का न्यूनतम प्रदर्शन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाते हैं तो उनका वार्षिक वेतन घटकर 30 लाख डॉलर रह जाएगा।

Latest Business News