भारत को झटका, अंतरराष्ट्रीय समिति का केयर्न मध्यस्थता मामले पर स्थगन से इनकार
भारत को झटका, अंतरराष्ट्रीय समिति का केयर्न मध्यस्थता मामले पर स्थगन से इनकार
Dharmender Chaudhary
Published : Apr 26, 2017 04:16 pm IST, Updated : Apr 26, 2017 04:16 pm IST
अंतरराष्ट्रीय पंच-निर्णय समिति ने ब्रिटेन की तेल कंपनी Cairn Energy पीएलसी द्वारा शुरू की गई मध्यस्थता की प्रक्रिया पर स्थगन से इनकार किया है।
भारत को झटका, अंतरराष्ट्रीय समिति का Cairn मध्यस्थता मामले पर स्थगन से इनकार
इसके अलावा कर विभाग ने केयर्न एनर्जी के केयर्न इंडिया में शेष 9.8 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री पर भी रोक लगा दी। ब्रिटिश कंपनी ने 2011 में इसे वेदांता समूह को बेचा था। अप्रैल, 2014 में कर विभाग ने केयर्न इंडिया को 20,495 करोड़ रुपए का कर नोटिस दिया था। ब्रिटेन की पूर्ववर्ती अनुषंगी को पूंजीगत लाभ पर कटौती में विफल रहने के लिए यह नोटिस दिया गया था।