1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. घोसन मामले में लेबनान से बात करेगा जापान, कार्रवाई से बचने के लिए लेबनान में हैं घोसन

घोसन मामले में लेबनान से बात करेगा जापान, कार्रवाई से बचने के लिए लेबनान में हैं घोसन

अनियमितता के आरोपी घोसन पिछले साल जापान से भाग कर लेबनान पहुंच गए थे

<p>carlos ghosn</p>- India TV Hindi
carlos ghosn

नई दिल्ली। जापान कार्लोस घोसन के मामले में लेबनान अधिकारियों से बात करने के लिए अपना एक मंत्री भेज रहा है। जापान में कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे घोसन नाटकीय तरीके से भाग कर लेबनान पहुंच गए हैं। जापान सरकार के मुताबिक  मामले पर बातचीत के लिये सरकार ने उप विधि मंत्री को लेबनान भेजने का निर्णय लिया है। निसान मोटर के पूर्व मुख्य कार्यकारी घोसन के ऊपर वित्तीय अनियमितता समेत कुछ अन्य मामलों में जापान में मुकदमा चल रहा है।

जापान की विधि मंत्री मसाको मोरी ने शुक्रवार को कहा कि वह लेबनान के अधिकारियों को जापान की न्यायिक प्रणाली समझाने तथा तालमेल बेहतर बनाने के लिये उप विधि मंत्री हिरोयुकी योशिई को लेबनान भेज रही हैं। उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि लेबनान को जापान की न्याय व्यवस्था को अच्छे से समझना जरुरी है इससे  न्यायिक एवं वैधानिक क्षेत्रों में तालमेल बढ़ाकर अंतरराष्ट्रीय अपराधों पर लगाम लगाया जा सकेगा। जापान और लेबनान के बीच प्रत्यर्पण संधि नहीं है। मोरी ने कहा कि विश्व भर में अलग-अलग कानून एवं व्यवस्थाएं हैं, जिनके कारण हर देश में मुद्दों पर रुख बदल जाता है। योशिई शनिवार को लेबनान के लिये रवाना होंगे। लेबनान के कानून मंत्री के साथ उनकी मुलाकात सोमवार को होने का अनुमान है। 

Latest Business News