यूपी में आज से शराब हुई महंगी, कोविड सेस लागू होने से बढ़े दाम
यूपी में आज से शराब हुई महंगी, कोविड सेस लागू होने से बढ़े दाम
India TV Paisa Desk
Published : May 04, 2021 09:50 am IST, Updated : May 04, 2021 10:11 am IST
उत्तर प्रदेश में शराब पीने वालों के लिए बुरी खबर है। अब शराब पीने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।
Image Source : PTIयूपी में आज से शराब हुई महंगी, कोविड सेस लागू होने से 40 रुपये तक बढ़े दाम
उत्तर प्रदेश में शराब पीने वालों के लिए बुरी खबर है। अब शराब पीने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार ने शराब पर सेस बढ़ा दिया है। जिसके चलते विभिन्न प्रकार की शराब की कीमतों में 10 रुपये से 40 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हो गई है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कैबिनेट के फैसले के बाद नई कीमतों को लागू कर दिया गया है।
गौरतलब है कि कोरोना संकट से जूझ रही यूपी सरकार की तिजोरी तेजी से खाली हो रही है। इस बीच सरकार राजस्व के नए उपाय तलाशने की कोशिश कर रही है। ऐसे मुश्किल दौर में राजस्व बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने कोविड सेस लगा दिया है।
शासन ने आबकारी नीति 2021-22 में संशोधन करते हुए कोविड सेस लगाया है। इसके बाद शराब के दाम 10 रुपये से लेकर 40 रुपये तक बढ़ाये गये हैं। इस वृद्धि के बाद रेगुलर शराब 90 ml के दाम 10 रुपये बढ़ गए हैं। वहीं विदेश से आयातित 90 ml शराब पर अब 40 रुपये अधिक चुकाने होंगे। वहीं स्कॉच पर 30 रुपये तक दाम बढ़ाये गये हैं।