A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मारुति सुजुकी ने लॉन्‍च की नई गाड़ी ‘सुपर कैरी’, देश के केवल तीन शहरों में बिकेगी

मारुति सुजुकी ने लॉन्‍च की नई गाड़ी ‘सुपर कैरी’, देश के केवल तीन शहरों में बिकेगी

मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को कहा कि वह अपने लाइट कमर्शियल व्‍हीकल (एलसीवी) ‘सुपर कैरी’ की ब्रिकी अगस्‍त के आखिर में शुरू करेगी।

मारुति सुजुकी ने लॉन्‍च की नई गाड़ी ‘सुपर कैरी’, देश के केवल तीन शहरों में बिकेगी- India TV Hindi
मारुति सुजुकी ने लॉन्‍च की नई गाड़ी ‘सुपर कैरी’, देश के केवल तीन शहरों में बिकेगी

नई दिल्‍ली। देश की सबसे बड़ी यात्री वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को कहा कि वह अपने लाइट कमर्शियल व्‍हीकल (एलसीवी) ‘सुपर कैरी’ की ब्रिकी अगस्‍त के आखिर में शुरू करेगी। कंपनी में एक बयान में कहा है कि मारुति की यह पहली एलसीवी है, इसकी कीमत 4.01 लाख रुपए से 4.11 लाख रुपए के बीच है (लुधियाना में 4.01 लाख रुपए, अहमदाबाद में 4.03 लाख रुपए और कोलकाता में 4.11 लाख रुपए, एक्‍स-शोरूम)।

शुरुआत में यह गाड़ी केवल तीन शहरों अहमदाबाद, कोलकाता और लुधियाना में बेची जाएगी। सुपर कैरी के साथ कंपनी एलसीवी सेगमेंट में प्रवेश करने जा रही है। मारुति सुजुकी के एग्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर (मार्केटिंग एंड सेल्‍स) आरएस कल्‍सी ने कहा कि ग्राहकों की जरूरतों को समझने और बहुत रिसर्च के बाद सुपर कैरी को तैयार किया गया है। हमें पूरा भरोसा है कि सुपर कैरी हमारे ग्राहकों का फायदा बढ़ाने में मददगार होगी।

तस्वीरों में देखिए इस LCV को

Maruti Super Carry

IndiaTV Paisa

IndiaTV Paisa

IndiaTV Paisa

IndiaTV Paisa

IndiaTV Paisa

सुपर कैरी डीजल वैरिएंट और दो कलर सुपीरियर व्‍हाईट और सिल्‍की सिल्‍वर में आएगी। सुपर कैरी के डेवेलपमेंट पर मारुति ने 300 करोड़ रुपए का निवेश किया है। इसमें 793सीसी हल्‍के वजन वाला टू सिलेंडर डीजल इंजन लगाया गया है। यह 22.07 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी।

Latest Business News