नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर भ्रष्टाचार को लेकर आंकड़े जारी करने वाली अंतरराष्ट्रीय एजेंसी ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने इस हफ्ते 180 देशों का भ्रष्टाचार अनुभूति इंडेक्स (Corruption Perceptions Index) जारी की है, इंडेक्स में बताया गया है कि 2017 के दौरान कौन सा देश भ्रष्टाचार को लेकर वैश्विक स्तर पर किस स्थान पर रहा। इंडेक्स में यह भी बताया गया है कि देश में 2016 के मुकाबले भ्रष्टाचार बढ़ा है और किसमें घटा है। इंडेक्स के मुताबिक 2016 के मुकाबले 2017 के दौरान भारत में भ्रष्टाचार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन इसके बावजूद इंडेक्स में भारत नीचे खिसक गया है।
लिस्ट में भारत 81वें स्थान पर
ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के Corruption Perceptions Index 2017 (CPI 2017) के मुताबिक 2016 की तरह भारत का CPI स्कोर 40 रख गया है लेकिन स्कोर स्थिर रहने के बावजूद CPI रैंकिंग में भारत 79वें स्थान से फिसलकर 81वें स्थान पर पहुंच गया है। हालांकि BRICS देशों में भ्रष्टाचार को लेकर भारत बिल्कुल मध्य में है, दक्षिण अफ्रीका और चीन भारत से ऊपर हैं और ब्राजील तथा रूस भारत से नीच हैं। BRICS देशों में भ्रष्टाचार को लेकर दक्षिण अफ्रीका 71वें, चीन 77वें, भारत 81वें, ब्राजील 96वें और रूस 135वें स्थान पर है।
MOST AND LEAST CORRUPT COUNTRIES IN CORRUPTION PERCEPTIONS INDEX 2017 FROM TRANSPARENCY INTERNATIONAL
न्यूजीलैंड सबसे ईमानदार देश
ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के Corruption Perceptions Index (CPI) के मुताबिक 2017 के दौरान 180 देशों में सबसे कम भ्रष्टाचार न्यूजीलैंड में दर्ज किया गया है, CPI के तहत न्यूजीलैंड को 89 का स्कोर दिया गया है और इंडेक्स में यह पहले स्थान पर है, दूसरे स्थान पर यूरोपीय देश डेनमार्क, तीसरे स्थान पर फिनलैंड, चौथे पर नॉर्वे, पांचवें पर स्विटजरलैंड, छठे पर सिंगापुर, सातवें पर स्वीडन, आठवें पर कनाडा, नौवें पर लग्जमबर्ग और दसवें स्थान पर नीदरलैंड है।
MOST AND LEAST CORRUPT COUNTRIES IN CORRUPTION PERCEPTIONS INDEX 2017 FROM TRANSPARENCY INTERNATIONAL