लंदन स्टॉक एक्सचेंज में 11 मई को सुधारों के बारे में बताएंगे गडकरी, कारोबार शुरू करने की बजाएंगे घंटी
लंदन स्टॉक एक्सचेंज में 11 मई को सुधारों के बारे में बताएंगे गडकरी, कारोबार शुरू करने की बजाएंगे घंटी
Dharmender Chaudhary
Published : May 09, 2017 09:07 pm IST, Updated : May 09, 2017 09:07 pm IST
नितिन गडकरी 11 मई को लंदन स्टॉक एक्सचेंज (एलएसई) में संबोधन में भारत के बुनियादी ढांचा क्षेत्र में सुधारों और विकास की कहानी बताएंगे
लंदन स्टॉक एक्सचेंज में 11 मई को सुधारों के बारे में बताएंगे गडकरी, कारोबार शुरू करने की बजाएंगे घंटी
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बयान में कहा, गडकरी को लंदन स्टॉक एक्सचेंज में मेहमानों और मीडिया को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया है। वह भारत सरकार की बुनियादी ढांचा पहलों की जानकारी देंगे और निवेशकों को भारत की विकास की कहानी का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करेंगे। मंत्री उस दिन एलएसई पर कारोबार शुरू करने की घंटी बजाकर बाजार की शुरुआत भी करेंगे। मसाला बॉन्ड एलएसई पर जल्द सूचीबद्ध किया जाएगा।