A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. PepsiCo इंडिया के पेय कारोबार प्रमुख का इस्तीफा

PepsiCo इंडिया के पेय कारोबार प्रमुख का इस्तीफा

PepsiCo के एक और दिग्गज अधिकारी विशाल कौल की नियुक्ति की घोषणा की है

PepsiCo India Beverages head Vipul Prakash resigns- India TV Hindi
PepsiCo India Beverages head Vipul Prakash resigns

नई दिल्ली। PepsiCo मे CEO इंदिरा नूई के इस्तीफे से पहेल कंपनी के भारती इकाई PepsiCo इंडिया के प्रमुख विपुल प्रकाश ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। प्रकाश ने कंपनी से बाहर उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये कंपनी छोड़ी है। PepsiCo ने मंगलवार को इसकी इसकी जानकारी दी। कंपनी ने PepsiCo के एक और दिग्गज अधिकारी विशाल कौल की नियुक्ति की घोषणा की है। वह हाल ही में कंपनी की भारतीय टीम में शामिल हुये हैं। कौल प्रकाश की जगह लेंगे। 

कंपनी ने बयान में कहा कि पेय पदार्थ कारोबार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपुल प्रकाश ने उद्यमिता क्षेत्र में आगे बढ़ने का फैसला किया है। वह हमारे साथ अपने करियर के 20 वर्ष पूरा करेंगे।इसमें आगे कहा गया कि उनकी जगह कौल तत्काल प्रभाव से पेय पदार्थ श्रेणी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

गौरतलब है कि PepsiCo की CEO इंदिरा नूई ने भी इसी महीने की शुरुआत में अपना इस्तीफा देने के बारे मे जानकारी दी थी, वह कंपनी से 3 अक्टूबर को CEO का पद छोड़ेंगी, वह इस पद पर करीब 12 साल तक बनी रही हैं।

Latest Business News