नई दिल्ली। दुनिया मौजूदा दौर में गंभीर एनर्जी संकट से गुजर रही है। कच्चा तेल लगातार महंगा हो रहा है। वहीं वर्षा, बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से चीन का कोयला संकट लगातार गहरा रहा है। इसका असर दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं पर भी पड़ता दिख रहा है। सोमवार को ब्रेंट क्रूड एक बार फिर से 84 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया। इस दिन अमेरिकी बेंचमार्क क्रूड भी 80 डॉलर के पार पहुंच गया। दूसरी ओर भारत में भी पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं। हालांकि इस गहराते संकट के बीच तेल कंपनियों ने मंगलवार को कीमतों में वृ़द्धि न कर थोड़ी राहत जरूर दी है।
दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल प्रति लीटर 104.44 रुपये और डीजल 93.17 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। अन्य शहरों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल 110.38 रुपये और डीजल 101.00 रुपये, चेन्नै में पेट्रोल 101.76 रुपये और डीजल 97.56 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 105.05 रुपये और डीजल 96.24 रुपये महंगा हो गया है। बता दें कि महीने के 10 दिन में पेट्रोल जहां 2.80 रुपये महंगा हो गया है तो डीजल 3.30 रुपये चढ़ गया है।
जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम
| शहर |
पेट्रोल (रुपये/लीटर) |
डीज़ल (रुपये/लीटर) |
| नई दिल्ली |
104.44 |
93.18 |
| मुंबई |
110.38 |
101.00 |
| कोलकाता |
105.05 |
96.24 |
| चेन्नई |
101.76 |
97.56 |
| भोपाल |
112.96 |
102.25 |
| रांची |
98.89 |
98.30 |
| बेंगलुरू |
108.04 |
98.85 |
| पटना |
107.60 |
99.68 |
| चंडीगढ़ |
100.49 |
92.86 |
| लखनऊ |
101.43 |
93.57 |
| नोएडा |
101.70 |
93.80 |
(स्रोत- IOC SMS)
कच्चा तेल रिकॉर्ड स्तर पर
चीन में गहराते कोयला संकट का असर क्रूड आयल पर भी पड़ता दिख रहा है। चीन के कोयला उत्पादन के प्रमुख क्षेत्रों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। भारी वर्षा, बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से वहां 60 खदानों में प्रोडक्शन थम गया है। इसलिए सोमवार को वहां कोल फ्यूचर रिकार्ड हाई पर पहुंच गया। इस वजह से सोमवार को ब्रेंट क्रूड एक बार फिर से 84 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया। अमेरिकी बेंचमार्क क्रूड भी 80 डॉलर के पार पहुंच गया।
आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम
इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।
Latest Business News