A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. निजी बैंकों से रकम न निकालें राज्य सरकारें, बैंकों में पैसा है सुरक्षित: RBI

निजी बैंकों से रकम न निकालें राज्य सरकारें, बैंकों में पैसा है सुरक्षित: RBI

RBI ने राज्य सरकारों को पत्र लिखकर पैसा न निकालने की सलाह दी है

<p>RBI</p>- India TV Hindi
RBI

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ने राज्य सरकारों को निजी बैंकों से अपना पैसा न निकालने की सलाह दी है। रिजर्व बैंक ने राज्य सरकारों से कहा कि वे घबराकर निजी बैंकों से अपना पैसा नहीं निकालें।  राज्य सरकारों को लिखे पत्र में रिजर्व बैंक ने कहा कि निजी बैंकों में जमा राशि सुरक्षित नहीं होने की सोच तथ्यों से बहुत दूर है। अगर राज्य सरकार निजी क्षेत्र से अपना जमा निकालेंगे तो बैंकिंग, वित्तीय क्षेत्र की स्थिरता प्रभावित हो सकती है। 

रिजर्व बैंक ने ये पत्र उन रिपोर्ट्स के बाद लिखा है जिसके मुताबिक कुछ राज्य सरकारों ने सरकारी संस्थानों और अन्य संस्थानों से अपने फंड्स सरकारी बैंकों में ट्रांसफऱ करने को कहा है। यस बैंक संकट के बाद राज्य सरकारें इस तरह के कदम उठा रही है।  रिजर्व बैंक ने राज्यों से अपने कदमों पर पुनर्विचार करने को कहा है। 

Latest Business News