A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ‘फ्रीडम 251’ की बुकिंग 24 घंटे के लिए बंद, वेबसाइट पर एक सेकेंड में 6 लाख लोगों के आने से सर्वर हुआ डाउन

‘फ्रीडम 251’ की बुकिंग 24 घंटे के लिए बंद, वेबसाइट पर एक सेकेंड में 6 लाख लोगों के आने से सर्वर हुआ डाउन

‘फ्रीडम 251’ की बुकिंग रिंगिंग बेल्स ने 24 घंटे के लिए बंद कर दिया है। 251 रुपए वाले स्मार्टफोन की बुकिंग कंपनी ने आज सुबह 6 बजे शुरू की थी

‘फ्रीडम 251’ की बुकिंग 24 घंटे के लिए बंद, वेबसाइट पर एक सेकेंड में 6 लाख लोगों के आने से सर्वर हुआ डाउन- India TV Hindi
‘फ्रीडम 251’ की बुकिंग 24 घंटे के लिए बंद, वेबसाइट पर एक सेकेंड में 6 लाख लोगों के आने से सर्वर हुआ डाउन

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन ‘फ्रीडम 251’ की बुकिंग रिंगिंग बेल्स ने 24 घंटे के लिए बंद कर दी है। 251 रुपए वाले स्मार्टफोन की बुकिंग कंपनी ने आज सुबह 6 बजे शुरू की थी, लेकिन कुछ मिनटों में ही वेबसाइट क्रैश हो गई। हालांकि, कंपनी ने वेबसाइट को दोबारा शुरू किया पर लोगों को बुकिंग की सुविधा देने में नाकाम रही। 12 बजे के आसपास कंपनी ने कहा कि हर सेकेंड करीब 6 लाख लोग वेबसाइट पर बुकिंग की कोशिश कर रहे हैं, जिसकी वजह से सर्वर डाउन हो गया। हम इस फोन की बुकिंग 24 घंटे के अंदर दोबारा शुरू करेंगे।

लोग फोन की नहीं कर पा रहे हैं बुकिंग

बुधवार को रिंगिंग बेल्स ने दुनिया का सबसे सस्ता फोन लॉन्च किया, जिसकी बुकिंग आज सुबह छह से शुरु हुई, लेकिन शायद ही कुछ लोग होंगे जो इस फोन को खरीद पाए हों। कंपनी की वेबसाइट https://freedom251.com/ पर सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बार-बार सारे भरे हुए कॉलम खाली हो जा रहे हैं और कई बार की मेहनत बेकार जा रही है। दरअसल ग्राहक सभी जानकारी भरने के बाद जैसे ही पे-नाऊ बटन पर क्लिक कर रहे हैं तो दोबारा वहीं पेज सामने आ रहा है।

तस्वीरों में देखिए इस फोन को

smartphone at 251

IndiaTV Paisa

IndiaTV Paisa

IndiaTV Paisa

IndiaTV Paisa

IndiaTV Paisa

IndiaTV Paisa

डिटेल्ड फीचर्स एंड स्पेसिफिकेशन

फ्रीडम 251 स्मार्टफोन में 4 इंच का डब्लूवीजीए स्क्रीन लगा है साथ ही 1.3 गीगाहर्ट् क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। कम कीमत में बेहतर स्पीड के लिए कंपनी ने इसमें 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी का इंटरनल मेमोरी है, वही एंड्राइड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर यह फ़ोन ऑपरेट होगा। इस स्मार्टफोन में 3 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा लगा है जबकि 0.3 मेगापिक्सेल का सेकंडरी कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसके पावर बैकअप को बेहतर बनाने के लिए 1450 एमएएच का बैटरी लगाया है साथ ही दो जीएसएम सिम कार्ड स्लॉट है जिसमे 3जी सेवा का लाभ भी उठाया जा सकेगा। कंपनी फ्रीडम 251 पर एक साल की वारंटी भी दे रही है जिसके लिए पूरे देश में करीब 650 सर्विस सेंटर खोले गए हैं।

Latest Business News