A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 2 पैसे की मामूली मजबूती के साथ 67.93 पर खुला

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 2 पैसे की मामूली मजबूती के साथ 67.93 पर खुला

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 2 पैसा मजबूत होकर 67.93 पर खुला है। जबकि, मंगलवार को रुपया मजबूती के साथ बंद हुआ था।

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 2 पैसे की मामूली मजबूती के साथ 67.93 पर खुला- India TV Hindi
एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 2 पैसे की मामूली मजबूती के साथ 67.93 पर खुला

नई दिल्ली। बुधवार के कारोबारी सत्र में रुपए की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। एक डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 2 पैसा मजबूत होकर 67.93 पर खुला है। जबकि, मंगलवार को रुपया मजबूती के साथ बंद हुआ था।

यह भी पढ़े: एयर एशिया की ‘2017 अर्ली बर्ड सेल’ शुरू, सिर्फ 407 रुपए में करें हवाई सफर

मंगलवार को रुपए 15 पैसे मजबूत हुआ

  • बीते सत्र में एक डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की मजबूती के साथ 67.95 के स्तर पर बंद हुआ।
  • वहीं, सोमवार के कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे की बढ़त के साथ 68.10 के स्तर पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े: AirAsia का सबसे बड़ा ऑफर, अब कीजिए सिर्फ 99 रुपए में हवाई यात्रा

2017 में कमजोर रहेगी रुपए की चाल

  • इस साल अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में रिकॉर्ड गिरावट आएगी।
  • न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के सर्वे में सामने आया है कि ग्लोबल बॉन्ड यील्ड्स में बढ़ोतरी और नोटबंदी की वजह से रुपया और कमजोर होगा। पिछले साल रुपए ने भारतीय उपमहाद्वीप की ज्यादातर मुद्राओं के मुकाबले थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया।
  • लेकिन, अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में डॉनल्ड ट्रंप की जीत और भारत में नोटबंदी की घोषणा के बाद 2016 के आखिर में पूंजी निकासी की गति तेज हो गई।

69.50 तक गिर सकता है भारतीय रुपया

  • 30 फॉरन एक्सचेंज स्ट्रैटिजिस्ट्स के पोल में आशंका जताई गई कि एक महीने में डॉलर के मुकाबले रुपया गिरकर 68.50 पर आ जाएगा।
  • इतना ही नहीं, आशंका तो यहां तक जताई जा रही है कि साल के आखिर तक रुपया 69.50 प्रति डॉलर तक गिर जाएगा।
  • यह पिछले कई साल का सबसे कमजोर अनुमान है।
  • तीन महीने पहले ही रॉयटर्स के पोल में ही कहा गया था कि इस रुपया एक साल में 67.73 प्रति डॉलर पर ट्रेड करेगा।

Latest Business News