1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रुपए में तीन दिन से जारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले 16 पैसे चढ़कर 67.29 पर पहुंचा

रुपए में तीन दिन से जारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले 16 पैसे चढ़कर 67.29 पर पहुंचा

रुपए में तीन दिन से जारी गिरावट थमी, बैंकों और निर्यातकों की डॉलर बिकवाली से यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 16 पैसे बढ़कर 67.29 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

रुपए में तीन दिन से जारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले 16 पैसे चढ़कर 67.29 पर पहुंचा- India TV Hindi
रुपए में तीन दिन से जारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले 16 पैसे चढ़कर 67.29 पर पहुंचा

मुंबई। रुपए में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट थम गई और डॉलर के मुकाबले आज इसमें सुधार दर्ज हुआ। बैंकों और निर्यातकों की ताजा डॉलर बिकवाली से यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 16 पैसे बढ़कर 67.29 रुपया प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर के कमजोर होने के बीच भारी पूंजी निवेश के साथ स्थानीय शेयर बाजार में भारी तेजी से भी रुपया को समर्थन प्राप्त हुआ।

डॉलर की बाजार में आसान आपूर्ति से अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 67.42 रुपए प्रति डॉलर पर मामूली ऊंचा खुला और कारोबार के दौरान यह दिन के उच्च स्तर 67.20 रुपए प्रति डॉलर को छू गया और अंत में यह 16 पैसे अथवा 0.24 फीसदी की तेजी दर्शाता 67.29 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विगत तीन कारोबारी सत्रों में आई गिरावट के दौरान रुपए में 42 पैसे की हानि दर्ज हुई है।

इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने आज डॉलर-रुपया कारोबार के लिए संदर्भ दर 67.2533 रुपए प्रति डॉलर और यूरो-रुपए के लिए 74.3035 रुपए प्रति यूरो निर्धारित की थी। अन्तरमुद्रा कारोबार में पौंड के मुकाबले रुपए में मजबूती रही और यूरो के मुकाबले यह लगभग स्थिर रहा जबकि जापानी येन के मुकाबले इसमें गिरावट जारी रही।

Latest Business News