नई दिल्ली। भारतीय वाहन कंपनी टाटा मोटर्स ईरान में पेट्रोल कारों की असेंबलिंग के लिए स्थानीय विनिर्माता से बातचीत कर रही है। टाटा मोटर्स की निगाह प्रतिबंधों के हटने के बाद इस तेजी से बढ़ते बाजार का लाभ उठाना है। सूत्रों ने कहा कि टाटा मोटर्स की ईरान की खोदरो कंपनी के साथ संयुक्त उद्यम के लिए बात चल रही है। इसके तहत वह यहां अपनी नई पेश काम्पैक्ट कार टियागो, बोल्ट तथा जेस्ट सहित अन्य पेट्रोल माडलों की कारों के हिस्से पुर्जे ला कर असेंबल करेगी।
ये वाहन कंपनी के नए रेवोट्रॉन इंजनों से चलते हैं। इन कारों के अलग अलग हिस्सों का ईरान के खोदरो विनिर्माण संयंत्र मंे आयात किया जाएगा और उनमें स्थानीय कलपुर्जे यानी टायर और बैटरियां आदि जोड़कर असेंबल किया जाएगा। टाटा मोटर्स स्थानीय कंपनी ईरान खोदरो के बिक्री नेटवर्क का इस्तेमाल कारों की बिक्री के लिए करेगी।
तस्वीरों में देखिए टाटा टियागो की किन से है टक्कर
tata tiago competitors
IndiaTV Paisa
IndiaTV Paisa
IndiaTV Paisa
IndiaTV Paisa
IndiaTV Paisa
IndiaTV Paisa
IndiaTV Paisa
IndiaTV Paisa
सूत्रों ने कहा कि इसमें ब्राडिंग टाटा मोटर्स की ही रहेगी, ईरान खोदरो कंपनी सिर्फ अनुबंध विनिर्माता होगी। सूत्रों ने कहा कि टाटा मोटर्स दो साल से कम समय में असेंबलिंग शुरू करेगी। शुरुआत में टाटा मोटर्स का इरादा एक लाख कारों को असेंबल करने का है। बाद में इसे बढ़ाया जाएगा। तेहरान और मसाद के उपनगर मंें स्थित इस कारखाने में उत्पादन 2018 तक शुरू होगा। ईरान खोदरो की स्थापना 1962 में की गयी थी। इस कंपनी ने 1966 में ब्रिटेन की कंपनी रूटेस के साथ अनुबंध के तहत पेकान का विनिर्माण शुरू किया था। बाद में इसने फ्रांस की प्यूजो और तोनदार 90 सेडान (रेनो लोगान) का निर्माण किया । अब यह चीनी कारों के कई माडलों का विनिमार्ण करती है।
Latest Business News