A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. यूनियन बैंक ने कर्ज दरों में 0.75 प्रतिशत की कटौती की, सस्ते होंगे होम और पर्सनल लोन

यूनियन बैंक ने कर्ज दरों में 0.75 प्रतिशत की कटौती की, सस्ते होंगे होम और पर्सनल लोन

विलय होने वाले आंध्रा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक के ग्राहकों को भी फायदा

<p>Union Bank</p>- India TV Hindi
Image Source : FILE Union Bank

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सोमवार को अपनी रेपो दर से जुड़ी कर्ज ब्याज दरों में 0.75 प्रतिशत की कटौती कर दी। इसके बाद बैंक की कर्ज दरें 7.20 प्रतिशत पर आ गईं है। बैंक ने यह निर्णय भारतीय रिजर्व बैंक के रेपो दर में 0.75 प्रतिशत की कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए किया है।

बैंक ने एक बयान में कहा कि यह ब्याज दरें आवास, वाहन और निजी ऋण से लेकर सूक्ष्म, लघु और मध्यम के लिए कर्ज दरों पर लागू होंगी। यह ब्याज दरें आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक के ग्राहकों पर भी समान रूप से लागू होंगी, क्योंकि बुधवार से इन दोनों बैंक का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में विलय प्रभावी हो जाएगा। ब्याज दरों में यह कटौती इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा भी कर चुके हैं।

Latest Business News