A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. विजय माल्‍या ने भी दी कांग्रेस को जीत की बधाई, सिंधिया और पायलेट को बताया यंग चैम्पियन

विजय माल्‍या ने भी दी कांग्रेस को जीत की बधाई, सिंधिया और पायलेट को बताया यंग चैम्पियन

संकटग्रस्त और देश छोड़कर भागे शराब कारोबारी विजय माल्या ने भी कांग्रेस को तीन राज्यों के विधान सभा चुनावों में जीत के लिए बधाई दी है।

vijay mallya- India TV Hindi
Image Source : VIJAY MALLYA vijay mallya

नई दिल्‍ली। संकटग्रस्‍त और देश छोड़कर भागे शराब कारोबारी विजय माल्‍या ने भी कांग्रेस को तीन राज्‍यों के विधान सभा चुनावों में जीत के लिए बधाई दी है। विजय माल्‍या ने अपने ट्विटर हैंडल से यह बधाई संदेश 12 दिसंबर को शाम 4 बजकर 44 मिनट पर पोस्‍ट किया था।  

विजय माल्‍या ने अपने ट्विट में लिखा है कि यंग चैम्पियंस सचिन पायलेट और ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया को बहुत-बहुत बधाई। हालांकि ट्विटर पर कई लोगों ने विजय माल्‍या की इस बधाई को भी ट्रोल करने की कोशिश की। माल्‍या का यह ट्विट 585 बार रिट्वीट हुआ है और 1915 लोगों ने इसे लाइक किया है।

कपिल नाम के एक यूजर ने लिखा है कि देखिए कांग्रेस की जीत पर कौन खुश है। हमें अपने ऊपर शर्म आनी चाहिए कि हम वापस चोरों को सत्‍ता सौंप रहे हैं। वहीं सचिन नाम के एक यूजर ने लिखा है कि वह तब भी खुश हुआ था जब मोदी प्रधानमंत्री बने थे। माल्‍या ने उस समय भी उन्‍हें बधाई दी थी।

Latest Business News