नई दिल्ली। इंस्टेंट मैसेजिंग एप WhatsApp पर चैटिंग के लिए अब आपको मोबाइल की जरूरत नहीं होगी। WhatsApp ने मोबाइल टेक्नोलॉजी से एक कदम आगे बढ़ाते हुए डेस्कटॉप एप्लीकेशन लॉन्च की है। अब आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप के ब्राउजर पर व्हाट्सएप का मजा ले सकते हैं। कंपनी ने ये सर्विस विंडोज और मैक ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए लॉन्च की है। पिछले साल कंपनी व्हाट्सएप वेब सर्विस लॉन्च कर चुकी। ये सर्विस ऐसे यूजर्स के लिए फायदेमंद है, जिनके मोबाइल व्हाट्सएप पर वीडिया या फोटो डाउनलोड करने के लिए उपयुक्त नहीं हैं। WhatsApp वेब को लोगों ने काफी पसंद किया है, जिसके बाद कंपनी ने डेस्कटॉप एप्लीकेशन लॉन्च की है।
विंडोज और एप्पल कंप्यूटर पर मिलेगी सर्विस
WhatsAppकी यह सर्विस एप्पल और विंडोज लैपटॉप या डेस्कटॉप कंप्यूटर पर मिलेगी। इसके साथ आप अपने मोबाइल या टैबलेट की मदद से किसी भी जगह कंम्प्यूटर पर व्हाट्सएप एप्लीकेशन को कनेक्ट किया जा सकता है। डेस्कटॉप वर्जन व्हाट्सएप वेब वर्जन की तरह ही काम करता है। डेस्कटॉप एप्लीकेशन में भी मोबाइल की तरह व्हाट्सएप चैट विंडो ओपन हो जाती है। ऑफीशियल WhatsApp ब्लॉग के मुताबिक नई डेस्कटॉप एप्लीकेशन Windows 8+ और Mac OS 10.9+ पर काम करेगी। इसे आप कम्प्यूटर पर दूसरी एप्लीकेशन की तरह आराम से यूज कर सकते हैं। लेकिन ये एप विंडोज एक्सपी, विस्टा और विंडोज 7 पर उपलब्ध नहीं होगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक 45 फीसदी कंप्यूटर यूजर विंडोज 7 या इससे पुराने वर्जन को यूज कर रहे हैं। ऐसे में अधिकतर यूजर को इसे यूज करने के लिए कंम्प्यूटर को अपग्रेड करना होगा।
तस्वीरों में देखिए एक्टिव यूजर्स के आधार पर दुनिया के टॉप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म
messaging
IndiaTV Paisa
IndiaTV Paisa
IndiaTV Paisa
IndiaTV Paisa
IndiaTV Paisa
IndiaTV Paisa
कैसे करें व्हाट्सएप डेस्कटॉप एप्लीकेशन का इस्तेमाल
WhatsApp एप्लीकेशन को विंडोज और मैक कंप्यूटर पर व्हाट्सएप की वेबसाइस से डाउनलोड किया जा सकता है। एप को डाउनलोड करने के बाद जब आप एप ओपन करेंगे तो आपको बिल्कुल मोबाइल जैसा इंटरफेस देखने को मिलेगा। इसे यूज करने के लिए भी आपको व्हाट्सएप वेब की तरह अपने मोबाइल पर व्हाट्सएप फॉर वेब पर जाकर QR code स्कैन करना होगा। एक बार व्हाट्सएप को डेस्कटॉप से लिंक करने पर आप आसानी से व्हाट्सएप इस्तेमाल कर सकते हैं।
Latest Business News