1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रसोई गैस की कीमतें बढ़ने के बाद LPG सिलेंडर आपके शहर में कितने रुपये का मिलेगा?

रसोई गैस की कीमतें बढ़ने के बाद LPG सिलेंडर आपके शहर में कितने रुपये का मिलेगा?

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने के साथ ही आपके किचन के खर्च में बढ़ोतरी तय हो गई है। आप गैस का सही इस्तेमाल कर चाहें तो खर्च को कुछ हद तक मैनेज कर सकते हैं।

उज्जवला लाभार्थियों को भी अब 50 रुपये अधिक कीमत पर गैस सिलेंडर खरीदना होगा।- India TV Hindi
Image Source : PTI उज्जवला लाभार्थियों को भी अब 50 रुपये अधिक कीमत पर गैस सिलेंडर खरीदना होगा।

14.2 किलोग्राम गैस के घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में सोमवार को 50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद देशभर के तमाम शहरों, गांवों और कस्बों में रीफिल गैस सिलेंडर के लिए अब ज्यादा पैसे देने होंगे। आपको बता दें, इससे पहले लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सरकार ने गैस सिलेंडर के दाम घटाए थे। देश की राजधानी दिल्ली में अब तक जो 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर ₹803.00 में मिलता था, 8 अप्रैल से यही सिलेंडर अब ₹853.00 में मिलेगा। दिल्ली से सटे नोएडा में अब तक यह सिलेंडर ₹800.50 में  मिलता था, वह अब मंगलवार से ₹850.50 में मिलेगा। आइए जानते हैं आपके शहर में यह सिलेंडर अब कितने का मिलेगा।

इन शहरों में 14.2 kg सिलेंडर की 8 अप्रैल से नई कीमत

शहर         नई कीमत  पुरानी कीमत
लखनऊ ₹890.50    ₹840.50
मुंबई ₹852.50 ₹802.50
कोलकाता    ₹879.00    ₹829.00
पटना ₹942.50 ₹892.50
रांची    ₹910.50 ₹860.50
चेन्नई  ₹868.50 ₹818.50
हैदराबाद  ₹905.00 ₹855.00
बैंगलुरु  ₹855.50 ₹805.50
चंडीगढ़ ₹862.50 ₹812.50
गुरुग्राम ₹861.50 ₹811.50
जयपुर ₹856.50 ₹806.50
फरीदाबाद   ₹854.50 ₹804.50
गाजियाबाद ₹850.50 ₹800.50
भुवनेश्वर ₹879.00 ₹829.00
शिमला ₹898.50 ₹848.50
श्रीनगर ₹969.00 ₹919.00
भोपाल ₹858.50 ₹808.50
रायपुर ₹924.00 ₹874.00


उज्जवला लाभार्थियों को भी खरीदना होगा महंगा

उज्जवला लाभार्थियों को भी अब 50 रुपये अधिक कीमत पर गैस सिलेंडर खरीदना होगा। उज्जवला योजना के तहत उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 503 रुपये से बढ़कर 553 रुपये हो जाएगी। कीमत बढ़ोतरी को लेकर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि यह एक ऐसा कदम है जिसकी हम आगे चलकर समीक्षा करेंगे। हम हर 2-3 सप्ताह में इसकी समीक्षा करते हैं। इसलिए, आपने जो उत्पाद शुल्क में वृद्धि देखी है, उसका बोझ पेट्रोल और डीजल पर उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ना चाहिए। सरकार ने बीते 1 अप्रैल से कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर (19 किलोग्राम) की कीमत में 41 रुपये की कटौती का ऐलान किया था।

Latest Business News