1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नई दिल्ली से दूसरे स्टेशनों पर शिफ्ट होंगी 30 ट्रेनें- भोपाल शताब्दी, प्रयागराज हमसफर जैसे बड़े नाम भी शामिल

नई दिल्ली से दूसरे स्टेशनों पर शिफ्ट होंगी 30 ट्रेनें- भोपाल शताब्दी, प्रयागराज हमसफर जैसे बड़े नाम भी शामिल

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुर्नविकास में लगभग 4 साल का समय लग सकता है। ऐसे में ये ये सभी ट्रेनें अगले 4 सालों तक नई दिल्ली के बजाय शहर के दूसरे निर्धारित स्टेशनों से ही संचालित की जाएंगी।

indian railways, northern railway, railway board, new delhi, new delhi railway station, anand vihar - India TV Hindi
Image Source : PTI भोपाल शताब्दी, ताज एक्सप्रेस, देहरादून शताब्दी को शिफ्ट करने का प्रस्ताव

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से यात्रा शुरू करने वाली 30 स्टेशनों को दूसरे रेलवे स्टेशनों पर शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुर्नविकास को ध्यान में ये फैसला किया गया है। इसके लिए उत्तर रेलवे के सीनियर अधिकारियों ने रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद ये 30 ट्रेनें नई दिल्ली के बजाय शहर के दूसरे स्टेशनों से अपनी यात्रा शुरू करेंगी और वहीं पूरा भी करेंगी। जिन ट्रेनों को नई दिल्ली से दूसरे स्टेशनों पर शिफ्ट करने की प्लानिंग है, उनमें भोपाल शताब्दी, प्रयागराज हमसफर जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद इस साल त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों पर शिफ्ट कर दिया जाएगा।

भोपाल शताब्दी, ताज एक्सप्रेस को हजरत निजामुद्दीन शिफ्ट करने का प्रस्ताव

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुर्नविकास में लगभग 4 साल का समय लग सकता है। ऐसे में ये ये सभी ट्रेनें अगले 4 सालों तक नई दिल्ली के बजाय शहर के दूसरे निर्धारित स्टेशनों से ही संचालित की जाएंगी। लाइव हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे बोर्ड को जिन ट्रेनों को नई दिल्ली से दूसरे स्टेशनों पर शिफ्ट करने का प्रस्ताव भेजा गया है, उनमें नई दिल्ली-रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस (भोपाल शताब्दी), नई दिल्ली-झांसी (ताज एक्सप्रेस), नई दिल्ली-डॉ. अम्बेडकर नगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के नाम शामिल हैं। इन तीनों ट्रेनों को नई दिल्ली के हटाकर हजरत निजामुद्दीन से चलाने का प्रस्ताव है।

देहरादून शताब्दी, काठगोदाम शताब्दी, प्रयागराज हमसफर को आनंद विहार भेजने की योजना

नई दिल्ली-हावड़ा (पूर्वा एक्सप्रेस), नई दिल्ली-सहरसा (वैशाली एक्सप्रेस), नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस को शकूरबस्ती से चलाने का प्रस्ताव है। नई दिल्ली से बरौनी और दरभंगा के लिए चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनों को सफदरजंग स्टेशन से चलाने की योजना है। नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी, नई दिल्ली-काठगोदाम शताब्दी एक्सप्रेस और नई दिल्ली-प्रयागराज हमसफर एक्सप्रेस को आनंद विहार शिफ्ट करने की प्लानिंग है। बताते चलें कि नई दिल्ली देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल है, जहां से रोजाना लाखों यात्री सफर करते हैं।

Latest Business News