1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का 80% काम पूरा, अगले साल शुरू होगा पहला चरण

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का 80% काम पूरा, अगले साल शुरू होगा पहला चरण

रेल मंत्री भरोसा जताते हुए कहा कि साल 2027 में सूरत-बिलिमोरा सेक्शन पर बुलेट ट्रेन सर्विस का प्रथम चरण शुरू किया जाएगा।

Mumbai-Ahmedabad bullet train project, Mumbai-Ahmedabad bullet train, Mumbai-Ahmedabad bullet train - India TV Hindi
Image Source : HITACHI मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का 80% काम पूरा

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद दौरे पर हैं। केंद्रीय मंत्री ने यहां रेल इंफ्रा से जुड़े अलग-अलग विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर भी अहम जानकारियां साझा कीं। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का काम तेज गति से प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट का लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। 

अगले साल सूरत-बिलिमोरा सेक्शन पर बुलेट ट्रेन सर्विस का प्रथम चरण शुरू की उम्मीद

रेल मंत्री भरोसा जताते हुए कहा कि साल 2027 में सूरत-बिलिमोरा सेक्शन पर बुलेट ट्रेन सर्विस का प्रथम चरण शुरू किया जाएगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से वापी-सूरत, अहमदाबाद और आखिर में मुंबई तक बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का विस्तार किया जाएगा।

वर्ल्ड क्लास रेल इंफ्रा, आधुनिक स्टेशन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अहमदाबाद समेत पूरे गुजरात में वर्ल्ड क्लास रेल इंफ्रा, आधुनिक स्टेशन, बेहतर रोड कनेक्टिविटी और अत्याधुनिक परिवहन सुविधाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, शहरी यातायात आसान होगा और क्षेत्र के समग्र आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी।

आज की मीटिंग के दौरान रेलवे से जुड़े कुछ प्रमुख विकास कार्यों पर फैसले लिया गया

ओमनगर अंडरपास (ROB) कार्य में तेजी

केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओमनगर अंडरपास का बचा हुआ काम इस साल शारदीय नवरात्रि महोत्सव से पहले हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि नागरिकों को जल्द यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके।

असारवा स्टेशन एवं टर्मिनल का व्यापक पुनर्विकास

असारवा क्षेत्र के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए असारवा स्टेशन के लिए एक समग्र मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इसके अंतर्गत नई स्टेशन बिल्डिंग, आधुनिक यात्री सुविधाएं और डीआरएम कार्यालय सहित आसपास के रेलवे क्षेत्र का समेकित विकास कर इसे एक आधुनिक और सुव्यवस्थित टर्मिनल के रूप में विकसित किया जाएगा।

अहमदाबाद स्टेशन पर सारंगपुर की ओर द्वितीय प्रवेश द्वार

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के तहत सारंगपुर दिशा से दूसरे प्रवेश द्वार और सड़क संपर्क के विकास पर भी सहमति बनी। इससे यात्रियों को स्टेशन तक बेहतर एवं सुगम पहुंच उपलब्ध होगी और आसपास के क्षेत्र का समुचित विकास संभव होगा।

साबरमती स्टेशन रोड विस्तार

साबरमती रेलवे स्टेशन तक बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्टेशन रोड के विस्तार एवं समग्र विकास के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने पर सहमति बनी। इससे यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली से सिलीगुड़ी पहुंचने में लगेंगे सिर्फ 6 घंटे, अश्विनी वैष्णव ने नए बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की दी जानकारी

Latest Business News