A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. AC की कीमतों में होगी 12% तक की बढ़ोतरी, Daikin बढ़ाएगी एयर कंडीशनर के दाम

AC की कीमतों में होगी 12% तक की बढ़ोतरी, Daikin बढ़ाएगी एयर कंडीशनर के दाम

पिछला साल रूम एसी इंडस्ट्री के लिए अच्छा नहीं था, क्योंकि बेमौसम बारिश और दूसरे कारणों से बिक्री पर बुरा असर पड़ा था। इंडस्ट्री ने उससे एक साल पहले साल 2024 में बहुत शानदार बढ़ोतरी दर्ज की थी, उस साल देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी पड़ी थी।

ac, ac price, ac price hike, daikin, daikin ac, daikin ac price hike, air conditioner, air condition- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK इस साल 12 प्रतिशत तक महंगी होंगे एसी

एयर कंडीशनर बनाने वाली कंपनी डाइकिन इंडिया अप्रैल से AC की कीमतों में 12 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने वाली है। कंपनी ने बताया कि कच्चे माल की लागत और सप्लाई चेन का खर्च बढ़ गया है, जिसकी वजह से वो एसी की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। डाइकिन इंडिया ने एक बयान में कहा, ''अप्रैल 2026 से, डाइकिन इंडिया कच्चे माल की लागत और सप्लाई चेन के खर्च में लगातार बढ़ोतरी को कम करने के लिए अपनी सभी उत्पादों की कीमतों में 7-12 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी।'' 

AC इंडस्ट्री के लिए काफी बुरा रहा था पिछला साल

इस महीने की शुरुआत में, टाटा ग्रुप की एसी बनाने वाली कंपनी वोल्टास ने कहा था कि उसे उम्मीद है कि इस साल तांबे की कीमतों में बढ़ोतरी और डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने से रूम एयर कंडीशनर की कीमतें 5-15 प्रतिशत बढ़ेंगी। बताते चलें कि पिछला साल रूम एसी इंडस्ट्री के लिए अच्छा नहीं था, क्योंकि बेमौसम बारिश और दूसरे कारणों से बिक्री पर बुरा असर पड़ा था। इंडस्ट्री ने उससे एक साल पहले साल 2024 में बहुत शानदार बढ़ोतरी दर्ज की थी, उस साल देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी पड़ी थी। 

इस साल 1.35 करोड़ एसी बिकने का अनुमान

जानकारों के अनुसार, इस साल रूम एयर कंडीशनर कारोबारियों के बीच कड़ा मुकाबला होगा, जहां कंपनियां, बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए मुकाबला करेंगे। भारतीय रूम एयर कंडीशनर बाजार लगभग 1.35 करोड़ यूनिट होने का अनुमान है, जिसमें वोल्टास, एलजी, डाइकिन, ब्लूस्टार, पैनासोनिक और लॉयड जैसी कंपनियां मुकाबला करती हैं। 

डाइकिन लाएगी नई सीरीज

जापान की मल्टी-नेशनल कंपनी डाइकिन इंडस्ट्रीज की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडरी कंपनी डाइकिन इंडिया ने शुक्रवार को अपने 2026 के लिए उत्पादों की श्रृंखला की घोषणा की। डाइकिन इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर्, कंवलजीत जावा ने कहा, ''साल 2026 सीरीज में 60 से ज्यादा मॉडल हैं, जो इनोवेशन की हमारी जापानी विरासत को सही मायने में दिखाते हैं, जिसे भारतीय जरूरतों के हिसाब से सोच-समझकर बनाया गया है।'' 

Latest Business News