A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Adani Group ओडिशा में करेगा 2.6 लाख करोड़ रुपये का निवेश, इन सेक्टर्स में शुरू होंगे प्रोजेक्ट

Adani Group ओडिशा में करेगा 2.6 लाख करोड़ रुपये का निवेश, इन सेक्टर्स में शुरू होंगे प्रोजेक्ट

करण अडानी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मुलाकात की है और अगले पांच वर्षों में ओडिशा में निवेश के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

अडानी ग्रुप न्यूज- India TV Hindi
Image Source : FILE अडानी ग्रुप न्यूज

अडानी ग्रुप ने ओडिशा में बिजली, सीमेंट, औद्योगिक पार्क, एल्युमीनियम और शहर गैस विस्तार में अगले पांच साल में 2.3 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई। समूह के एक बयान के अनुसार, उसने राज्य की निवेशक बैठक ‘उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव’ 2025 के दौरान निवेश की प्रतिबद्धता जताई। बयान के अनुसार, अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड (APSEZ) के प्रबंध निदेशक करण अडानी ने राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मुलाकात की और अगले पांच वर्षों में ओडिशा में निवेश के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

इन सेक्टर्स में आएगा निवेश

बयान में कहा गया, “अडानी समूह ने अगले पांच साल में बिजली, सीमेंट, औद्योगिक पार्क, एल्युमीनियम, शहर गैस आदि क्षेत्रों में 2.3 लाख करोड़ रुपये निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है।” समूह ने हालांकि और विवरण नहीं दिया। अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) हेमंत शर्मा ने संवाददाताओं को बताया, “सम्मेलन में किसी भी समूह द्वारा की गई यह सबसे बड़ी निवेश प्रतिबद्धता है।” उन्होंने कहा कि सम्मेलन के पहले दिन अबतक 4.5 लाख करोड़ रुपये के 54 समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। इसके अलावा, उत्कर्ष ओडिशा के अवसर पर ओडिशा में अडानी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) की छह परियोजनाओं को चालू किया गया।

अडानी ग्रुप के लिए श्रीलंका से आई गुड न्यूज

अडानी ग्रुप के लिए श्रीलंका से गुड न्यूज आई है। श्रीलंका की सरकार 484 मेगावाट क्षमता वाले विंड एनर्जी प्रोजेक्ट पर फिर से बातचीत को तैयार हो गई है। श्रीलंका की सरकार 484 मेगावाट क्षमता वाली पवन ऊर्जा परियोजना से पैदा होने वाली बिजली की लागत कम करने को लेकर अडानी ग्रीन एनर्जी के साथ बिजली खरीद समझौते पर फिर से बातचीत करेगी। श्रीलंका सरकार के प्रवक्ता नलिंदा जयतिसा ने कहा कि सरकार इस परियोजना की लागत को 0.06 अमेरिकी डॉलर प्रति यूनिट से कम करने के बारे में अडानी ग्रुप की कंपनी के साथ नए सिरे से बातचीत करेगी।

Latest Business News