1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IPO लाने की तैयारी में अजंता शूज, कंपनी ने 2028 तक 1000 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का बनाया लक्ष्य

IPO लाने की तैयारी में अजंता शूज, कंपनी ने 2028 तक 1000 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का बनाया लक्ष्य

अजंता शूज का लक्ष्य 2028 तक 1000 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त करना है और एक शीर्ष राष्ट्रीय फुटवियर ब्रांड के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए 35% चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि (सीएजीआर) का लक्ष्य रखा है।

Ajanta Shoes, Ajanta Shoes India Pvt ltd, Ajanta Shoes ipo, ipo, Ajanta Shoes revenue, Ajanta Shoes - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पश्चिम बंगाल में अपनी उपस्थिति को मजबूत कर रही है कंपनी

भारतीय फुटवियर इंडस्ट्री में तीसरी जनरेशन की लीडिंग कंपनी अजंता शूज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड आज कोलकाता समेत कई जगहों पर अपने डीलर मीट का आयोजन कर रही है। इसमें पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के प्रमुख डिस्ट्रिब्यूटर अपनी महत्वाकांक्षी विकास रणनीति को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होंगे। कंपनी जनवरी 2026 में अपनी 70वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही, कंपनी अपने विस्तार को गति देने के लिए आईपीओ लाने की भी योजना बना रही है। 

कंपनी ने 2028 तक 1000 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का बनाया लक्ष्य

अजंता शूज का लक्ष्य 2028 तक 1000 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त करना है और एक शीर्ष राष्ट्रीय फुटवियर ब्रांड के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए 35% चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि (सीएजीआर) का लक्ष्य रखा है। डीलर मीट में अजंता शूज के परिवर्तनकारी रोडमैप का अनावरण किया जाएगा, जो पोर्टफोलियो विविधीकरण, भौगोलिक विस्तार और मल्टी-चैनल विकास पर केंद्रित होगा। पश्चिम बंगाल में हवाई चप्पल सेगमेंट में 40% बाजार हिस्सेदारी के साथ कंपनी महिलाओं के फुटवियर, क्लॉग्स और एथलीजर जैसी नई पेशकशों के साथ वैल्यू, मैस्टीज और प्रीमियम सेगमेंट में विस्तार कर रही है। 

पश्चिम बंगाल में अपनी उपस्थिति को मजबूत कर रही है कंपनी

अजंता शूज पश्चिम बंगाल में अपनी उपस्थिति को मजबूत कर रही है और मल्टी-ब्रांड आउटलेट्स (एमबीओ), एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स (ईबीओ) और तेजी से बढ़ते ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म सहित एक मजबूत मल्टी-चैनल रणनीति के माध्यम से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दक्षिणी क्षेत्रों जैसे उच्च-संभावित बाजारों को लक्षित कर रही है। 

दुर्गा पूजा से पहले स्मार्ट शू लॉन्च करने जा रही है कंपनी

इसके अलावा, अजंता शूज दुर्गा पूजा से पहले स्मार्ट शू लॉन्च करने जा रहा है। स्मार्ट शू पूरे देश में पहली बार अजंता फुटवियर ने तैयार किया है। इस स्मार्ट शू जरिए यूजर को सभी आधुनिक सुविधाएं जैसी- फुट स्टेप, संग प्ले, गूगल मैप और कैमरा समेत कई फीचर्स मिलेंगे। फिलहाल दुबई में इस जूते का लॉन्च किया जा चुका है। दुबई में इस अनोखे जूते का प्राइस 15 हजार रुपए रखा गया है। वहीं इंडिया में इसके कीमत 9000 रुपये होगी।

क्या बोले अजंता शूज के चेयरमैन और एमडी

अजंता शूज के चेयरमैन सुब्रत बनिक ने इंडिया टीवी के साथ बातचीत करते हुए बताया कि कंपनी दुर्गा पूजा से पहले एक नया प्रोडक्ट लॉन्च करती है। इस साल, स्मार्ट शू लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस डीलर मीट में सभी डीलरों को एकसाथ लाया गया है, जहां उन्हें ये स्मार्ट शू दिखाया जाएगा और इसकी सभी फीचर्स के बारे में बताया जाएगा। कंपनी के एमडी सागनिक बनिक ने बताया कि अजंता का स्मार्ट शू, मार्केट के बेस्ट स्मार्ट वॉच की तुलना में 40 प्रतिशत बेहतर डेटा देगा। उन्होंने बताया कि अजंता के इस स्मार्ट शू में कई तरह के जेस्चर दिए जाएंगे, जिन्हें कस्टमाइज भी किया जा सकता है।

Latest Business News