1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आज 7 राज्यों में बंद रहेंगे सभी बैंक, गणेश चतुर्थी के मौके पर शेयर बाजारों की भी रहेगी छुट्टी

आज 7 राज्यों में बंद रहेंगे सभी बैंक, गणेश चतुर्थी के मौके पर शेयर बाजारों की भी रहेगी छुट्टी

सोमवार, 14 सितंबर को देश के अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों में कई अलग-अलग त्योहार मनाए जा रहे हैं।

bank holiday, bank holiday next week, bank holiday on ganesh chaturthi, bank holiday list, bank holi- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज 7 राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

देशभर में आज, सोमवार को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस बड़े मौके पर देशभर के 7 राज्यों में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा, आज घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख एक्सचेंजों बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की भी छुट्टी रहेगी। इनके साथ ही, गणेश चतुर्थी के मौके पर आज कमोडिटी मार्केट भी सुबह के सेशन में बंद रहेंगे।

सोमवार, 14 सितंबर को देश के अलग-अलग क्षेत्रों में मनाए जा रहे हैं कई त्योहार

सोमवार, 14 सितंबर को देश के अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों में कई अलग-अलग त्योहार मनाए जा रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज गणेश चतुर्थी, गणेश पूजा, हरितालिका तीज और वरसिद्धि विनायक व्रत के उपलक्ष्य में देश के 7 अलग-अलग राज्यों में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। 

सोमवार को इन 7 राज्यों में बंद रहेंगे सभी बैंक

  • महाराष्ट्र
  • कर्नाटक
  • ओडिशा
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • गोवा
  • आंध्र प्रदेश

15 सितंबर को 3 राज्यों में रहेगी बैंकों की छुट्टी

14 सितंबर के अलावा, 15 अगस्त को भी देश के 3 राज्यों में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। मंगलवार, 15 सितंबर को संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष), नुआखाई महोत्सव, गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) के मौके पर गुजरात, ओडिशा और गोवा में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। 

ओडिशा और गोवा में लगातार 2 दिन बंद रहेंगे बैंक

ओडिशा और गोवा में 14 और 15 सितंबर को गणेश चतुर्थी और गणेश पूजा के बड़े मौके पर सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। बताते चलें कि इससे ठीक पहले, 12 सितंबर को महीने के दूसरे शनिवार की वजह से भी इन दोनों राज्यों में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

20 और 21 सितंबर को 2 राज्यों में लगातार दो दिन बंद रहेंगे बैंक

असम और केरल में भी 20 और 21 सितंबर को लगातार दो दिनों तक सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। 20 सितंबर को रविवार के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे। वहीं 21 सितंबर को स्थानीय त्योहारों की वजह से सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

सितंबर 2026 में बैंकों की कुल 15 छुट्टियां

बताते चलें कि सितंबर महीने में देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों की कुल 15 दिनों की छुट्टी है, इनमें अलग-अलग स्थानीय त्योहारों के अलावा शनिवार और रविवार की भी छुट्टियां शामिल हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), देश के सभी राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों को ध्यान में रखकर छुट्टियां तय करता है। RBI नया साल शुरू होने के साथ ही पूरे साल की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर देता है।

ये भी पढ़ें

सोने-चांदी की कीमतों में जारी रह सकता है उतार-चढ़ाव, जानें क्या बोले एक्सपोर्ट्स

Latest Business News