A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Bank Holiday April 2025: अगले महीने कुल 16 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक, जरूरी काम निपटाने हैं तो देख लें यह लिस्ट

Bank Holiday April 2025: अगले महीने कुल 16 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक, जरूरी काम निपटाने हैं तो देख लें यह लिस्ट

Bank Holiday April 2025: 15 अप्रैल को बंगाली न्यू ईयर, भोग बिहू और हिमाचल डे के चलते त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

अप्रैल में बैंकों की...- India TV Hindi
Image Source : FILE अप्रैल में बैंकों की छुट्टी

Bank Holiday April 2025: वैसे तो आजकल अधिकतर बैंकिंग काम घर बैठे मोबाइल से ही हो जाते हैं। लेकिन फिर भी कई ऐसे काम हैं, जिनके लिए बैंक जाना ही पड़ता है। इनमें लोन लेने, कैश जमा करवाने, बड़े अमाउंट का RTGS करने और चेक जैसे कई काम शामिल हैं। अगर आपको भी अप्रैल के महीने में ऐसे कामों के लिए बैंक ब्रांच जाना है, तो छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। अगर आप बिना यह लिस्ट देखे बैंक गए और बैंक बंद हुआ तो आपका समय तो खराब होगा ही, जरूरी काम भी रुक जाएगा। अप्रैल महीने में अलग-अलग जोन में कुल 16 दिन बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। आइए जानते हैं।

अप्रैल महीने में इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक

  • 1 अप्रैल 2025: सालाना बैंक क्लोजिंग के चलते इस दिन देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 5 अप्रैल 2025: बाबू जगजीवन राम के जन्मदिन के चलते हैदराबाद और तेलंगाना में बैंक बंद रहेंगे।
  • 6 अप्रैल 2025: रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे
  • 10 अप्रैल 2025: महावीर जयंति के चलते गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।
  • 12 अप्रैल 2025: दूसरे शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 13 अप्रैल 2025: रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 14 अप्रैल 2025: अंबेडकर जयंति, विशु, बिजु और भोग बिहु के चलते त्रिपुरा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उड़ीसा, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, असम, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, राजस्थान, जम्मू, केरल, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गोवा, बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।
  • 15 अप्रैल 2025: बंगाली न्यू ईयर, भोग बिहू और हिमाचल डे के चलते त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 16 अप्रैल 2025: भोग बिहू के चलते असम में बैंक बंद रहेंगे।
  • 18 अप्रैल 2025: गुड फ्राइडे के चलते त्रिपुरा, पंजाब, असम, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल और कश्मीर को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 20 अप्रैल 2025: रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 21 अप्रैल 2025: गरिया पूजा के चलते त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 अप्रैल 2025: चौथे शनिवार के चलते बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 अप्रैल 2025: रविवार के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 29 अप्रैल 2025: परशुराम जयंति के चलते हिमाचल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 30 अप्रैल 2025: अक्षय तृतीया के चलते कर्नाटक में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

Latest Business News