1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Bank of Baroda लेकर आया 444 दिनों की स्पेशल FD स्कीम, जानिए ब्याज दरें और टर्म एंड कंडीशन

Bank of Baroda लेकर आया 444 दिनों की स्पेशल FD स्कीम, जानिए ब्याज दरें और टर्म एंड कंडीशन

ग्राहक बैंक के डिजिटल चैनलों जैसे बॉब वर्ल्ड ऐप और बैंक के इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म के साथ-साथ बैंक ऑफ़ बड़ौदा की किसी भी शाखा के माध्यम से सावधि जमा खाता खोल सकते हैं।

FD- India TV Hindi
Image Source : FILE एफडी

सरकारी बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने आज एक नई सावधि जमा योजना (FD)- 'बॉब स्क्वायर ड्राइव जमा योजना' शुरू करने की घोषणा की है। 444 दिन की इस स्पेशल एफडी में आम जनता के लिए 7.15%, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.65%, अति वरिष्ठ नागरिकों (80 वर्ष या उससे अधिक आयु के) के लिए 7.75% और समय-पूर्व अनपेड जमाराशियों पर 7.80% की दर से सालाना ब्याज मिलेाग। यह योजना 7 अप्रैल, 2025 से शुरू होगी तथा 3 करोड़ रुपये से कम की रिटेल जमाराशियों पर लागू होगी।    

 

बॉब स्क्वायर ड्राइव जमा योजना 

 

समय से पहले निकासी

मैच्योरिटी पर निकासी

(1 करोड़ से अधिक से लेकर 3 करोड़ रुपये से कम तक की जमाराशियां)

अवधि

सामान्य जनता

वरिष्ठ नागरिक 

अति वरिष्ठ नागरिक

सामान्य जनता

वरिष्ठ नागरिक

अति वरिष्ठ नागरिक

444 दिन

7.15% प्रति वर्ष

7.65%

प्रति वर्ष

(7.15+0.50) 

 

7.75%

प्रति वर्ष

(7.15+0.50+0.10) 

7.20%

प्रति वर्ष

(7.15+0.05)

 

7.70%

प्रति वर्ष

(7.20+0.50) 

7.80%

प्रति वर्ष

(7.20+0.50+

0.10) 

 

 

उच्च ब्याज पाने का मौका 

बीना वाहिद, कार्यपालक निदेशक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कहा, "ब्याज दरों में गिरावट के दौर में, 'बॉब स्क्वायर ड्राइव जमा योजना' जमाकर्ताओं को उच्च ब्याज दरों को लॉक करने तथा अपनी बचत पर स्थिर और सुनिश्चित रिटर्न अर्जित करने का एक आकर्षक विकल्प प्रदान करती है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा अपने ग्राहकों के वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए उपयुक्त समाधान प्रदान करने हेतु अपनी जमा पेशकशों में लगातार नवोन्मेषी उत्पाद लेकर आ रहा है।" ग्राहक बैंक के डिजिटल चैनलों जैसे बॉब वर्ल्ड ऐप और बैंक के इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म के साथ-साथ बैंक ऑफ़ बड़ौदा की किसी भी शाखा के माध्यम से सावधि जमा खाता खोल सकते हैं।

Latest Business News