A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इस सरकारी कंपनी को बेंगलुरु मेट्रो से मिला ₹414 करोड़ का ठेका, दूसरे फेज के लिए सप्लाई करनी हैं एक्स्ट्रा ट्रेनें

इस सरकारी कंपनी को बेंगलुरु मेट्रो से मिला ₹414 करोड़ का ठेका, दूसरे फेज के लिए सप्लाई करनी हैं एक्स्ट्रा ट्रेनें

इससे पहले बेंगलुरु मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के दूसरे फेज के लिए 7 अतिरिक्त मेट्रो ट्रेन की सप्लाई के लिए बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड से 405 करोड़ रुपये का ठेका मिला था।

BEML, bengaluru, bengaluru metro, bengaluru metro rail corporation limited, BMRCL, trainset, trains,- India TV Hindi
Image Source : HTTPS://X.COM/NARENDRAMODI इससे पहले भी 405 करोड़ रुपये का मिला था ठेका

पब्लिक सेक्टर की कंपनी BEML को एक्स्ट्रा ट्रेनसेट की सप्लाई के लिए बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (BMRCL) से 414 करोड़ रुपये का नया ठेका मिला है। कंपनी ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि एक्स्ट्रा ‘ट्रेनसेट’ की सप्लाई बेंगलुरु मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के दूसरे फेज के लिए होगी। ये नया ठेका बेंगलुरु के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार और शहरी कनेक्टिविटी बढ़ाने की मौजूदा कोशिशों का हिस्सा है। बीईएमएल ने शेयर बाजारों को दी सूचना में बताया, ‘‘ बीईएमएल लिमिटेड को बेंगलुरु मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के लिए अतिरिक्त ‘ट्रेनसेट’ की आपूर्ति के लिए बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) से 414 करोड़ रुपये का अतिरिक्त ठेका मिला है। ’’ 

3 अलग-अलग सेक्टरों में काम करता है BEML 

हालांकि, कंपनी ने इन एक्स्ट्रा ट्रेनों की सप्लाई की डेडलाइन या ट्रेन की खासियतों के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी। बताते चलें कि एक ट्रेनसेट में ट्रेन का इंजन, डिब्बे, पटरियां और कभी-कभी स्टेशन या पुल आदि भी शामिल होते हैं। बीईएमएल को इससे पहले बेंगलुरु मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के दूसरे फेज के लिए 7 अतिरिक्त मेट्रो ट्रेन की सप्लाई के लिए बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड से 405 करोड़ रुपये का ठेका मिला था। बीईएमएल 3 अलग-अलग सेक्टरों डिफेंस एंड एयरोनॉटिक्स, माइनिंग और कंस्ट्रक्शन तथा रेल और मेट्रो में काम करती है। 

बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए कंपनी के शेयर

बुधवार को BEML के शेयर बीएसई पर 10.05 रुपये (0.56%) की गिरावट के साथ 1781.55 रुपये के भाव पर बंद हुए। आज कारोबार के दौरान इस सरकारी कंपनी के शेयर 1800.00 रुपये के इंट्राडे हाई से लेकर 1753.25 रुपये के इंट्राडे लो तक पहुंचे थे। बताते चलें कि कंपनी के शेयर अपने 52 वीक हाई से काफी नीचे कारोबार कर रहे हैं। बीईएमएल के शेयरों का 52 वीक हाई 2437.43 रुपये है, जबकि इसका 52 वीक लो 1173.18 रुपये है। बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, पब्लिक सेक्टर की इस कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 14,838.35 करोड़ रुपये है।

Latest Business News