1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate Today : लो जी सस्ता हो गया सोना, कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानिए 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के दाम

Gold Rate Today : लो जी सस्ता हो गया सोना, कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानिए 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के दाम

Gold Rate Today 13th December 2024 : सोने की वायदा कीमत आज 77,309 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। वहीं, हाजिर भाव 77,380 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का भाव- India TV Hindi
Image Source : FILE सोने का भाव

Gold Rate Today 13th December 2024 : अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ने के चलते सोने में आज गिरावट देखने को मिली है। वायदा और हाजिर दोनों बाजारों में सोना गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया है। घरेलू वायदा बाजार की बात करें, तो एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 फरवरी 2025 की डिलीवरी वाला सोना शुक्रवार शाम 0.85 फीसदी या 660 रुपये की गिरावट के साथ 77,309 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वैश्विक बाजारों में भी शुक्रवार शाम सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

सोने के हाजिर भाव

सर्राफा बाजार में आज सोने के घरेलू हाजिर भाव लाल निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव आज 767 रुपये गिरकर 77,380 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। इससे पहले सोना 78,147 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके अलावा 22 कैरेट सोने का भाव 70,880 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 58,035 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

सोने के वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कमोडिटी मार्केट यानी कॉमेक्स पर सोना 0.91 फीसदी या 24.70 डॉलर की गिरावट के साथ 2684.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.44 फीसदी या 11.66 डॉलर की गिरावट के साथ 2669 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

इस साल 22.14% बढ़ चुके हैं सोने के दाम

इस साल यानी जनवरी 2024 से अब तक सोना अपने निवेशकों को 22.14 फीसदी रिटर्न दे चुका है। 1 जनवरी 2024 को सोने का भाव 63,352 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, चांदी इस साल अब तक 22.90 फीसदी रिटर्न दे चुकी है। 1 जनवरी 2024 को चांदी की कीमत 73,395 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

Latest Business News