Budget 2024: पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का ऐलान, ऐसे मिलेगा 300 यूनिट फ्री बिजली का फायदा
Budget 2024: पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का ऐलान, ऐसे मिलेगा 300 यूनिट फ्री बिजली का फायदा
Written By : Sourabha Suman
Published : Jul 23, 2024 12:02 pm IST,
Updated : Jul 23, 2024 12:02 pm IST
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की गई है, जिसके तहत छतों पर सौर पैनल लगाए जाएंगे, जिससे 1 करोड़ परिवारों को फायदा मिलेगा।
Image Source : SANSAD TVसंसद में मंगलवार को बजट पेश करती हुई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को सोलर ऊर्जा आधारित एक खास पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का ऐलान किया। वित्त मंत्री ने नि:शुल्क सौर बिजली योजना को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की गई है, जिसके तहत छतों पर सौर पैनल लगाए जाएंगे, जिससे 1 करोड़ परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली मिल सकेगी। यह योजना इसे और बढ़ावा देगी।